फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Names of Muslim people added to Hindu Family ID

Yamuna Nagar News: हिंदू फैमिली आईडी में जोड़े मुस्लिम लोगों के नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Names of Muslim people added to Hindu Family ID
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। इस्लामनगर गांव के श्रवण के परिवार पहचान पत्र में नया गांव के एक मुस्लिम परिवार के तीन सदस्यों को शामिल कर दिया गया है। इस गलती के कारण अनुसूचित जाति के परिवार को राशन भी नहीं मिल पा रहा है और यह परिवार कई सरकारी योजनाओं से भी वंचित है।

सरकारी तौर पर हुई गलती को ठीक करवाने के लिए श्रवण दो साल से कई अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुका है, लेकिन उसके परिवार पहचान पत्र में हुई इस गलती को सुधारा नहीं जा रहा है। दिहाड़ीदार मजदूर श्रवण ने बताया कि दो साल पहले उसका परिवार पहचान पत्र बना तो इसमें उसकी पत्नि नर्मता तथा बेटियों शीतल, अर्चना व प्रिया के अलावा किसी मुस्लिम परिवार की फिरदोश, मोनिश व हरफां के नाम दर्ज हुए पाए गए।
विज्ञापन


इस बारे में उसने सीएससी के माध्यम से आपत्ति दर्ज करवाने के अलावा अपने तौर पर छानबीन की तो पता चला कि यह परिवार उसके गांव से पांच किलोमीटर दूर रहने वाले नयागांव का है। दो साल से श्रवण इस गलती को ठीक करवाने के लिए सीएम विंडो के अलावा, एडीसी कार्यालय, कोटला में हुए मंत्री कंवरपाल के खुले दरबार व सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम में भी गुहार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन किसी ने भी उसके परिवार पहचान पत्र की इस त्रुटि को ठीक नहीं करवाया है। श्रवण ने बताया कि दूसरे परिवार के सदस्यों को उसके परिवार पहचान पत्र में शामिल किए जाने से उसे राशन नहीं मिल पा रहा है।

यही नहीं इसी त्रुटि के कारण उसके परिवार को सरकार की कई योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल रहा है। पिछले साल बेटी नीरज की शादी के समय भी उसे कन्यादान योजना का लाभ नहीं मिल सका था। श्रवण ने बताया कि इस त्रुटि को ठीक करवाने लिए वह दिहाड़ी छोड़ कर दर-दर भटक रहा है।


कोई भी उसे राहत प्रदान नहीं कर रहा है। अधिवक्ता महावीर सेठी ने आरोप लगाया कि पीपीपी आमजन के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का सबब बन गया है। अधिकारी आमजन की परेशानियों को दूर करने का नाम नहीं ले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed