फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nagli-32 won the cricket trophy by defeating Gadwali

Yamuna Nagar News: नगली-32 ने गाडवाली को हराकर जीती क्रिकेट ट्रॉफी

Tue, 30 Sep 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Nagli-32 won the cricket trophy by defeating Gadwali
टूर्नामेंट में खिलाड़ी को सम्मानित करते मुख्य अति​थि। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खंड व्यासपुर के गांव राजपुर में सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के आठ गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट की गाडवाली की टीम ने फाइनल मुकाबले में चार ओवर में 47 रन बनाए थे। नगली 32 गांव की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 50 रन बनाकर जीत हासिल कर टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया।
आखिरी बॉल पर एक रन चाहिए था। बल्लेबाज ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच जीत लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद के वार्ड तीन के जिला पार्षद अहमद अली, कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुहम्मद इमरान राही बुड्ढी रहे। मीडिया प्रभारी मुहम्मद इमरान राही ने बताया कि टूर्नामेंट में नगला, नगली-32, सुंदरपुर, राजपुर, गोराबनी, कोट, गाडवाली की टीम ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नगली की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट अपने नाम किया। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इनसे शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। साथ ही अब खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है। इमरान राही ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर मारूफ सुंदरपुर, गांव के सरपंच और पंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed