{"_id":"67df19b0b093dc1edc0db902","slug":"nagar-palika-chairman-and-14-councilors-will-take-oath-on-25th-in-panchkula-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-134935-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नपा चेयरमैन व 14 पार्षद 25 को पंचकूला में लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नपा चेयरमैन व 14 पार्षद 25 को पंचकूला में लेंगे शपथ
विज्ञापन
रादौर। रादौर नगर पालिका रादौर के नवनिर्वाचित चेयरमैन व 14 वार्ड पार्षदों को सरकार की ओर से 25 मार्च को पंचकूला के सेक्टर-पांच स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में शपथ दिलाई जाएगी। इसमें प्रदेशभर के नवनिर्वाचित मेयर, चेयरमैन व पार्षद भी शपथ लेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नवनिर्वाचित सदस्यों को संबोधित करेंगे।
इसके लिए नगर पालिका रादौर की ओर से नवनिर्वाचित चेयरमैन व 14 वार्ड पार्षदों को हरियाणा नगरपालिका अधिनियम 1973 की धारा 18 ए व हरियाणा नगरपालिका चुनाव अधिनियम 1978 की धारा 70 में निहित प्रावधानों अनुसार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया है। सभी निर्वाचित सदस्यों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आई कार्ड भी नगर पालिका रादौर की ओर से जारी किए गए हैं। कार्यक्रम में चेयरमैन रजनीश मेहता, पार्षद संदीप कुमार छोटा बांस, राजीव आर्य सन्नी, श्रीकांत, जसवंत सिंह बंचल, बबली देवी, भगवत दयाल कटारिया, दलजीत कौर, विनिश कुमार, रविंद्र कुमार, बेअंत कौर, ऋतु रानी, सुशील कुमार, ऋषिपाल नंबरदार, स्मृति रानी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे। सभी सदस्यों के लिए नगर पालिका की ओर से आने जाने की व्यवस्था की गई है। इस बारे में नपा सचिव गुलशन कुमार ने बताया कि 25 मार्च को शपथ ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित चेयरमैन व पार्षदों का कार्यकाल शुरू हो जाएगा। इसके बाद उनकी जल्द पहली बैठक बुलाकर शहर में विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --