फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mustard oil was not found even after finger print scan

Yamuna Nagar News: फिंगर प्रिंट स्कैन होने पर भी नहीं मिला सरसों के तेल

Tue, 04 Feb 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Mustard oil was not found even after finger print scan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वार्ड-10 के आजाद नगर में राशन देने वाले डिपो धारक पर लोगों ने सरकार से मिलने वाले राशन में धांधली करने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पीओएस मशीन में लोगों के फिंगर भी स्कैन करवा लिए हैं पर तेल नहीं दिया गया और ऐसा पहली बार नहीं है पहले भी डिपो धारक द्वारा सरसों का तेल व बाजरा नहीं दिया गया।
निखिल, गोलू, अमित, मयंक, आशु, सोनू यादव, सरोज, बीना, पूनम, वीना, गगनदीप, रितु शर्मा, पूजा, सरिता, सोनी, शिखा, स्वीटी ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड के डिपो धारक यशपाल शर्मा ने दिसंबर माह में लोगों को गेहूं, सरसों का तेल व चीनी तो दिया गया लेकिन तेल किसी को नहीं दिया गया। आरोप की शिकायत मिलने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सुखचैन सिंह जांच करने के लिए आजाद नगर स्थित डिपो पर पहुंचे। जितने लोगों के बयान दर्ज किए गए सभी ने डिपो धारक पर धांधली करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

लोगों ने अपने आरोपों में बताया कि डिपो धारक ने तेल देने के लिए उनके फिंगर प्रिंट मशीन में स्कैन करवाए थे। जब उन्होंने तेल देने को कहा तो डिपो धारक उन्हें आश्वासन देता रहा और महीना खत्म होने पर राशन न मिलने की बात कहने लगा। जब लोग राशन लेने पहुंचे तो डिपो धारक द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। वहीं विभाग के इंस्पेक्टर मामले की जांच करने पहुंचे तो यशपाल शर्मा ने भी उनके साथ भी बहस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed