फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Murderer wife and accomplice away from the grip of police, Yamunanagar

हत्यारोपी पत्नी और साथी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Murderer wife and accomplice away from the grip of police, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरोजनी कॉलोनी निवासी जगतार सिंह की हत्या की आरोपी उसकी पत्नी व उसके साथी को पुलिस तीसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस अभी मामले की गहनता से जांच करने की बात कह रही है। मृतक की मां ने अपनी पुत्रवधू पर कुछ प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने और अपने साथी के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सरोजनी कॉलोनी निवासी अमरजीत कौर ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे जगतार सिंह ने करीब 12 साल पहले रविंद्र कौर के साथ प्रेम विवाह किया था। कुछ माह तक सब ठीकठाक चल रहा था। कुछ माह से उसकी पुत्रवधू रविंद्र कौर का उसके बेटे के साथ रवैया ठीक नहीं था। उसके समझाने के बाद भी वह नहीं समझीं। इसके बाद उसकी पुत्रवधू व बेटा उससे अलग किराए पर रहने लगे। आरोप है कि इसके बाद मेरे प्लाट में मेरे बेटे ने लोन लेकर मकान बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसमें से कुछ प्रॉपर्टी उसकी पुत्रवधू रविंद्र कौर ने अपने नाम करवा ली। कुछ दिन पहले उसके बेटे के पेट में दर्द हुआ। उसके बेटे के पेट दर्द होने पर उसकी पुत्रवधू व उसके दोस्त नन्हा ने उसे कल्याणी के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से डॉक्टर ने उसके बेटे को घर भेज दिया। इसके बाद उन्होंने उसके बेटे को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बाद तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसके दामाद बजिंद्र सिंह व अन्य उसके बेटे जगतार को पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए। जहां उसकी पुत्रवधू रविंद्र कौर व उसका साथी नन्हा भी था। उसके दामाद को इन दोनों के संबंध ठीक नहीं लगे। उसके दामाद ने दिवाली से एक दिन पहले उसकी पुत्रवधू के साथ नन्हा को घर जाने के लिए कहा।

आरोपी नन्हा ने उल्टा उन्हें ही वहां से घर जाने को कहा। इसके बाद वहां उसके बेटे जगतार की मौत हो गई। आरोप है कि उसके बेटे की मौत की जिम्मेदार उसकी पुत्रवधू रविंद्र कौर व उसका साथी नन्ना है। पुलिस ने मामले में आरोपी रविंद्र कौर व नन्ना के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया हुआ है। गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed