{"_id":"602c2b0e8ebc3ee9614de7a9","slug":"murdered-her-husband-with-lover-and-buried-the-body-inside-the-room-yamuna-nagar-news-knl612786131","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर इश्क का भूत इस कदर चढ़ा, प्रेमी संग पति की गला घोंटकर की हत्या, फिर शव को कमरे के अंदर दफनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर इश्क का भूत इस कदर चढ़ा, प्रेमी संग पति की गला घोंटकर की हत्या, फिर शव को कमरे के अंदर दफनाया
विज्ञापन
Murdered her husband with lover and buried the body inside the room
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। उसे नहीं पता था कि अग्नि के सामने फेरे लेने वाली पत्नी वेबफा निकलेगी। इस मामले में कुछ ऐसा ही हुआ। इश्क का भूत चढ़ा तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पति के शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने कमरे के अंदर ही कब्र खोदकर उसे दफना दिया और पुलिस को पति के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करा दी। एक महीने बाद शक के आधार पर जब पुलिस ने पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई और उसने सारा कृत्य पुलिस को बता दिया। इसके बाद पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर में दफनाया शव बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला यमुनानगर जिले के थाना प्रतापनगर से जुड़ा है।
थाना प्रतापनगर निवासी 26 वर्षीय तिलकराज गांव बल्लेवाला में काम करता था। वह अपनी 25 वर्षीय पत्नी पालो व दो वर्षीय बेटी के साथ रहता था। 15 जनवरी को पालो ने थाने में पहुंचकर शिकायत दी कि उसका पति तिलकराज लापता हो गया है। शिकायत के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी। एक सप्ताह बाद जब तिलकराज का कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस ने 22 जनवरी को गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया। पति के अचानक लापता होने के बाद लोगों को पालो के चेहरे पर कोई रंज नहीं दिखाई दिया। वहीं उसके साढ़े 18 वर्षीय प्रेमी सोहिल का तिलकराज के घर आना भी लगातार जारी था। इस दौरान किसी पड़ोसी ने पालो और सोहिल की आपत्तिजनक बातें सुन ली। दोनों शादी करने की बात कर रहे थे। वहीं तिलकराज की बहन सुनीता ने भाभी को युवक के साथ हंसी ठिठौली करते देखा तो शक हुआ। बहन और पड़ोसियों ने पुलिस को यह बात बताई। पुलिस ने दो दिन गुपचुप जांच की और पत्नी को पूछताछ के लिए बुला लिया। पूछताछ में पालो टूट गई और उसने पूरी कहानी बयां कर दी। पालो ने बताया कि सोहिल और उसने तिलकराज की गला घोंटकर हत्या कर दी है और शव घर के स्टोर रूम में दफना दिया है। मंगलवार को पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को हत्या, आपराधिक षडयंत्र सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
एक महीने पहले तिलकराज लापता हो गया था। पत्नी पालो ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी थी। इस दौरान शक के आधार पर पत्नी से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूला लिया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पालो और उसके प्रेमी सोहिल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
-बलराज सिंह, थाना प्रभारी, प्रतापनगर।

Murdered her husband with lover and buried the body inside the room- फोटो : Yamuna Nagar