फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   murder of woman

महिला रेलवे कर्मी की तेजधार हथियार से वार कर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
murder of woman
murder of woman - फोटो : Yamuna Nagar
रेलवे कॉलोनी के क्वार्टर में रहने वाली अंबाला निवासी 55 वर्षीय रेलवे महिला कर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव नग्न हालत में फ्रीज के पास पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर तेजधार हथियार व खरोचों के निशान थे। कमरे में सामान उथल पुथल था। आशंका जताई जा रही है कि महिला को अकेली देख लूटपाट के इरादे से बदमाश क्वार्टर में घुसे। महिला से दुष्कर्म किया और लूटपाट कर फरार हो गए। मंगलवार देर शाम जब दूधिया दूध देने के लिए घर आया तो महिला की हत्या के बारे में पता चला। सूचना मिलने पर एसपी कमलदीप गोयल, सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया, फर्कपुर एसएचओ मनोज यादव समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार अंबाला निवासी 55 वर्षीय महिला के पति रेलवे कर्मी थी। वर्ष 2011 में उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद महिला रेलवे वर्कशॉप की कैंटीन में खलासी के पद पर तैनात थी और रेलवे कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 127 में रहती थी। सोमवार को महिला कर्मी आधी छुट्टी लेकर आ गई थी। इसके बाद मंगलवार सुबह ड्यूटी नहीं गई। पूरा दिन पड़ोसियों को भी वह नजर नहीं आई। शाम करीब पौने सात बजे दूध देने के लिए दूधिया उसके क्वार्टर पर आया। जब उसने दूध देने के लिए दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जबकि घर के अंदर बिजली के उपकरण जलते हुए दिखाई दे रहे थे। मामला संदिग्ध होने पर दूधिया ने पड़ोसियों को बुलाया। जब पड़ोसी व दूधिया अंदर गए तो उन्हें महिला कर्मी नग्न हालत में फ्रीज के पास पड़ी मिली। फ्रीज आधा खुला पड़ा था। मृतका के सिर, मुंह व शरीर के अन्य भागों पर तेजधार हथियार व खरोचों के निशान थे। पूरे कमरे में सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अलमारी खुली थी। जिसके अंदर का कीमती सामान गायब था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसपी कमलदीप गोयल पुलिस के आलाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

महिला के शरीर पर खरोचों के निशान व क्वार्टर के हालात देख यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला ने हत्यारों से बचने के लिए काफी संघर्ष किया होगा। कमरे में सामान उथल पुथल पड़ा हुआ था। पूरे कमरे में कपड़े इधर उधर बिखरे हुए थे। हालांकि यह कहना उचित नहीं होगा कि महिला से दुष्कर्म हुआ है। हत्यारों ने पूरे कमरे में उथल पुथल करने से लूटपाट करने व महिला को नग्न कर दुष्कर्म करने का अंदेशा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में अकेली रह रही महिलाएं शहर में सुरक्षित नहीं है। रेलवे कॉलोनी में जिस तरह से महिला की बेरहमी से हत्या की गई। उसी तरह दो साल पहले जगाधरी में भी एक महिला कर्मी की हत्या कर दी गई थी। घर में लूटपाट भी कई थी। वह महिला थी अर्धनग्न हालात में थी। इसके बाद भी घर पर अकेली रह रही महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं प्रकाश में आई है।

रेलवे कॉलोनी में हुई महिला की हत्या की सूचना पर अंबाला से उसकी भतीजी यहां पहुंची। पुलिस ने उसे शव को दिखाया। शव देखते ही वह फूट फूटकर रोने लगी। मृतका की भतीजी ने पुलिस से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की बात कहीं। उनका कहना था कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। न हीं उनका किसी से कोई झगड़ा हुआ। फिर क्यों हत्यारों ने उनकी बेरहमी से हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed