फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Murder of an elderly man sleeping in the courtyard of his house

Yamuna Nagar News: घर के आंगन में सो रहे बुजुर्ग की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Murder of an elderly man sleeping in the courtyard of his house
जगाधरी। ई-रिक्शा चलाकर गुजर बसर करने वाले खारवन गांव के बुजुर्ग छाेटू मसीह-65 की बदमाशों ने हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह खून से लथपथ उनका शव चारपाई पर पड़ा मिला। छोटू अपने घर के आंगन में पंखा लगाकर सो रहा था। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया हत्या की वजह लूटपाट मानी जा रही है। कारण कि घर के दोनों कमरों के दरवाजों पर लगे ताले टूटे पड़े थे, एक कमरे के अंदर रखी पेटी का भी ताला टूटा हुआ था। इसके अलावा सामान व कपड़े बिखरे पड़े थे। उधर, वारदात की सूचना पर थाना सदर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक छोटू मसीह के भाई चंद्रभान के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खारवन निवासी चंद्रभान ने बताया कि वे कुरशीद, सतपाल व छोटू सहित चार भाई परिवार सहित अलग-अलग रहते हैं। भाई छोटू मसीह की पत्नी शांति की साल-2012 में मृत्यु हो गई थी। उनके पास कोई औलाद भी नहीं थी। वह अपने घर पर अकेला रह रहा था। छोटू ई रिक्शा चलाने का काम करता था, जो कि गांव से स्कूल के बच्चों को लेकर जगाधरी के निजी स्कूल में लेकर आता जाता था।
विज्ञापन

चंद्रभान ने बताया कि छोटू रोजाना की तरह 18 अप्रैल को रात करीब 11 बजे खाना खाकर घर के बाहर आंगन में चारपाई पर सो गया था। छोटू रोजाना सुबह के समय उनके घर पर चाय पीने आता था, किंतु शुक्रवार को वह जब चाय पीने नहीं आया तो वह सुबह छह बजे उसके पास गया। यहां आकर देखा दोनों कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे और उनके कुंड भी टूटे हुए थे। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। छोटू चारपाई पर करवट लिए हुए पड़ा था और नीचे खून पड़ा था। इसे देखकर चंद्रभान को लगा शायद उसे खून की उल्टी हुई है, जब उसने उसे हिलाकर देखा तो उसके सिर पर चोट लगी हुई थी, जिससे खून बह रहा था। इसके बाद उसने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। परिवार के रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने आशंका जताई है कि लूट के इरादे से छोटू की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटू के घर में पहले भी हो चुकी चोरियां
छोटू के बड़े भाई सतपाल ने बताया कि छोटू के घर में इससे पहले भी तीन से चार बार चोरियां हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले तो बाथरूम में लगी टोटियां, मकान से बर्तन, पानी की मोटर व पैसे तथा मोबाइल भी चोर चोरी कर ले गए थे। सतपाल व उनकी दोनों बेटियों का कहना है गांव में नशे का कारोबार खूब चल रहा है। गांव के युवा इस चंगुल में फंसे हुए हैं, पुलिस कुछ नहीं कर रही। उन्हें शक है कि नशे के लिए ही किसी ने लूटपाट कर छोटू की हत्या की है।


मामले में मृतक के भाई चंद्रभान के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अनंतराम, एसएचओ, थाना सदर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed