फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Murder FIR registered based on son's complaint regarding farmer's death

Yamuna Nagar News: किसान की मौत के मामले में बेटे की शिकायत पर हत्या की प्राथमिकी

Fri, 25 Sep 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Murder FIR registered based on son's complaint regarding farmer's death
सतबीर। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। व्यासपुर क्षेत्र के गांव पीरूवाला में जोहड़ के किनारे 62 वर्षीय किसान सतबीर की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के चेहरे पर मिली गहरी चोट मिली थी। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है। लेकिन चोट के निशान को देखते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस फिलहाल हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है।
थाना व्यासपुर पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे सुभाष ने बताया कि उसके पिता मंगलवार दोपहर साइकिल लेकर घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बुधवार की सुबह पुलिस को उनके लापता होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस और परिजनों ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के मंदिर से आगे जोहड़ के पास सतबीर का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में भी हड़कंप मच गया। परिजनों ने शव की स्थिति और चेहरे पर लगी गहरी चोट को देखते हुए इसे सामान्य मौत मानने से इन्कार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का पायजामा भी निकला हुआ था। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बेटे की शिकायत पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है।

कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
मामले में पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि सतबीर साइकिल लेकर जोहड़ तक कैसे पहुंचे और वहां किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घर से निकलने के बाद वह रास्ते में किन लोगों से मिले थे। घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed