फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   murder case on jail officers and employees

जेल अधिकारियों और कर्मचारियों पर हत्या का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
murder case on jail officers and employees
यमुनानगर। बाइक चोरी के मामले में जिला जेल में बंद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी हिमांशु पंवार (24) की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेश पर शहर जगाधरी पुलिस ने दो साल बाद जेल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि जांच में पता लगाया जाएगा कि आरोपी हिमांशु की मौत के समय जेल में अधिकारी कौन कौन थे और उनकी क्या भूमिका थी। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। हिमांशु पंवार की 18 सितंबर 2020 की रात में पेट में दर्द होने के बाद ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई थी। तब परिजनों ने जेल अधिकारियों पर उनकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। उन्होंने मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को दी थी। आयोग ने सुनवाई करते हुए अब आदेश दिए हैं कि जेल में बंद हिमांशु की मौत के जिम्मेदार जेल अधिकारी हैं। उन्हें तुरंत प्रभाव से सरकार निलंबित करें और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाय। इसके अलावा पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

आदेश में आयोग ने कहा कि जेल में बंद कैदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी जेल प्रशासन की थी। परिवार ने आरोप लगाया है कि जेल में उसे प्रताड़ित किया गया। जिससे उसकी मौत हुई। शहर जगाधरी पुलिस ने मामले में जेल अधिकारियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 12 सितंबर 2020 को गिरफ्तार किया था हिमांशू को
स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने 12 सितंबर 2020 को सहारनपुर निवासी हिमांशू पंवार को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप था कि उसने 15 नवंबर 2019 को बाइक चोरी की थी। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पहले उसे करनाल जेल भेजा गया था। उसकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर बाद में उसे यमुनानगर जेल भेज दिया गया था। यहां पर 17 सितंबर 2020 रात को उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद जेल प्रशासन ने पेट दर्द होने की बात कहकर उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां पर उसकी मौत हो गई थी। मृतक के चाचा ईश्वर सिंह ने आरोप लगाया था कि जेल में हिरासत के दौरान हिमांशु को प्रताड़ित किया गया। जेल में हुई प्रताड़ना के कारण हिमांशु की मौत हुई है।

कोट
पुलिस ने इस मामले में जेल अधिकारियों व कर्मचारियों पर हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में पता लगाया जाएगा कि हिमांशु की मौत के समय जेल अधिकारी कौन कौन थे। उनकी क्या भूमिका थी। मामले की जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। - नसीब सिंह, थाना प्रभारी शहर जगाधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed