फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   murdaer

चिराग के लिए फेसबुक पर पोस्ट कर दोस्तों ने मांगा इंसाफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
murdaer
murdaer - फोटो : Yamuna Nagar
शहर के प्रेम नगर निवासी बीमा कर्मचारी चिराग (37) की दिल्ली के छत्तरपुर इलाके में तेजधार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसके दोस्तों व परिजनों ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर इंसाफ की मांग की है। उन्होंने हत्यारोपी को फांसी दिलाने की मांग रखी है। उधर, मृतक चिराग की मौत के बाद प्रेमनगर में उसके परिवार में मातम छाया हुआ है। मामले में परिजनों ने उसकी पत्नी रेणूका पर हत्या का आरोप लगाया हुआ है।
विज्ञापन

बतां दे कि चिराग ने कुछ साल पहले ही मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी रेणूका से प्रेम विवाह किया था। चिराग दिल्ली में ही मैक्स इंश्योरेंस कंपनी में कॉरपोरेट सेल्स में काम करता था और रेणुका भी उसी कंपनी में ऑपरेशंस डिपार्टमेंट में काम करती है। पहली बार दोनों की मुलाकात कंपनी में ही हुई थी। पहले दोनों में दोस्ती हुई, इसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली। शादी के बाद मार्च 2013 से दोनों दिल्ली के छत्तरपुर में किराये के फलैट में रह रहे थे। रविवार को छुट्टी होने के चलते दोनों घर पर ही थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा होने के बाद चिराग अपने कमरे में जाकर सो गया। सो रहे चिराग पर पत्नी रेणुका ने चाकू से कई वार किए। बुरी तरह घायल चिराग बेहोश हो गया। फिर रेणुका ने एक सुसाइड नोट लिखने की कोशिश की और खुद को भी चाकू मार लिए। वारदात अंजाम देने की बात रेणुका ने फेसबुक पर पोस्ट की। पोस्ट देखने के बाद चिराग के परिजनों ने फोन किया, लेकिन न तो चिराग ने फोन उठाया और न ही रेणूका ने। परिजनों ने मकान मालिक को फोन किया तो वह मौके पर पहुंचा। लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। मकान मालिक ने पुलिस को खबर दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और चिराग व रेणुका को लहूलुहान हालत में पाया। पुलिस तुरंत पड़ोसियों की मदद से दोनों को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने चिराग को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed