{"_id":"685c652e210041d9450e6ce8","slug":"municipal-workers-busy-opening-drains-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-139878-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नाले खोलने में जुटे नगर निगम कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नाले खोलने में जुटे नगर निगम कर्मी
Thu, 26 Jun 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। दो दिन से हो रही बारिश से शहर में हुई जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को निगम कर्मी व अधिकारी बारिश में भी डटे रहे। पानी निकासी में किसी प्रकार की रुकावट न हो, इसके लिए बारिश के बीच भी सफाई कर्मचारी नालों की जालियों में फंसा पॉलिथीन व अन्य कचरा निकालकर ब्लॉकेज खत्म करते रहे। वहीं, निगम अधिकारियों ने जलभराव वाले इलाकों का दौरा कर कर्मियों को पानी निकासी के निर्देश दिए।
दो दिन से हो रही बारिश से बुधवार को शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। नगर निगम मेयर सुमन बहमनी व निगमायुक्त अखिल पिलानी के निर्देशों पर निगम के वार्ड नंबर एक से सात तक सीएसआई हरजीत सिंह, वार्ड आठ से 15 तक सीएसआई विनोद बेनीवाल व वार्ड 16 से 22 तक सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में सभी सफाई कर्मी जलभराव से निपटने को डटे रहे। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार व उप निगम आयुक्त कुलदीप मलिक की देखरेख में सभी सफाई निरीक्षक वार्डाें में पानी निकासी करने में जुटे रहे।
सफाई कर्मी नालों में लगे जालों में फंसे पॉलिथीन, बोरी, बैग, कपड़े व अन्य कचरा निकालकर निकासी करने में जुटे रहे। बारिश के बीच नालों के जालों में जहां कचरा फंसा हुआ मिला। उसे निकाला गया। ताकि पानी की निकासी होती रहे। वहीं, अभियंता शाखा के एक्सईएन विकास धीमान, निगम अभियंता मृणाल जैयसवाल, सुरेंद्र दहिया, दीपक सुखीजा, मुनेश्वर भारद्वाज सभी कनिष्ठ अभियंताओं के साथ वार्डाें का दौरा करते रहे। निगम कर्मचारी बड़ों नालों समेत छोटे नालों के विभिन्न प्वाइंटों व जालों पर तैनात होकर सफाई करते रहे। संवाद