फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal Employees Union and Sarva Employees Union celebrate Labor Day in observance of social distancing

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर मजदूर दिवस मनाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Municipal Employees Union and Sarva Employees Union celebrate Labor Day in observance of social distancing
मौके पर उपस्थित संघ सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
नगरपालिका कर्मचारी संघ और सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगरपालिका कर्मचारी संघ और सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया। राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा, जिला प्रधान महिपाल सोडे, राज्य प्रेस प्रवक्ता गुलशन भारद्वाज, सचिव राजपाल सांगवान, मुख्य संगठनकर्ता जरनैल सिंह चिनालिया, राज कुमार ससौली, रमन पपला, जनकराज, श्रीकांत आदि ने बताया कि आज हमें 8 घंटे की ड्यूटी का जो अधिकार मिला है वो मजदूरों के बलिदानों और संघषों का ही नतीजा है। इस संघर्ष में कुछ मजदूरों की जान तक चली गई, लेकिन आज वर्तमान भाजपा सरकार श्रमिक व कर्मचारी वर्ग पर लगातार हमले कर रही है। हमारे इन अधिकारों को छिनने में लगी है। विभाग के कोरोना योद्धा कर्मचारियों के भत्तो को रोकने व जीपीएफ की निकासी पर रोक लगाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी विरोध करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय को मानते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया गया, जो कि सरकार ने कर्मचारी विरोधी नीति बनाई हैं। जिसमें कर्मचारियों के भत्ते रोके गए, जीपीएफ की निकासी पर रोक लगाया गया व भविष्य में अन्य भक्तों पर भी कटौती की जाएगी ऐसा सरकार का मानना है। इन्हीं मुद्दों को देखते हुए सर्व कर्मचारी संघ और नगरपालिका संघ ने सभी जिलों में विरोध प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि साथ में संघ यह भी मांग करता है कि स्वास्थ्य विभाग में कोरोना महामारी को देखते हुए कर्मचारियों की भर्ती की जाए, बेरोजगारी को देखते हुए रोजगार के अवसर प्रदान किए जाए नवयुवकों को, ताकि प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को समाप्त किया जा सके, ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, समान काम-समान वेतन, लागू किया जाए और समय पर वेतन का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed