फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal elections rang, stir started

नगर पालिका चुनाव की बजी रणभेरी, शुरू हुई हलचलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections rang, stir started
यमुनानगर। नगर पालिका चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और अप्रैल के अंतिम सप्ताह में यह चुनाव होने हैं। वहीं यमुनानगर के रादौर और साढौरा में नगरपालिका होने के चलते कस्बा में हलचलें भी शुरू हो गई। माना जा रहा है कि बजट सत्र के बाद शेड्यूल जारी किया जाएगा। चुनाव का बिगुल बजते ही प्रशासनिक अमला भी तैयार हो गया है।
विज्ञापन

नगरपालिका रादौर का मौजूदा कार्यकाल 31 अक्तूबर 2022 को समाप्त हो रहा है। नगरपालिका रादौर में इस समय 13 वार्ड है जिसमें वार्ड नंबर 1 से जसवंत सिंह बंचल, वार्ड नंबर 2 से स्मृति, वार्ड नंबर 3 से मीनाक्षी राव, वार्ड नंबर 4 से देवेंद्र लक्की, वार्ड नंबर 5 से रोशनलाल सैनी, वार्ड नंबर 6 से भगवत दयाल कटारिया, वार्ड नंबर 7 से राजन पासी, वार्ड नंबर 8 से सुदेश रानी मेहता, वार्ड नंबर 9 से करिश्मा राणा, वार्ड नंबर 10 से दलीप सिंह रिंकू, वार्ड नंबर 11 से डॉ. प्रीत गर्ग, वार्ड नंबर 12 से महेंद्रपाल टीना, वार्ड नंबर 13 से रविंद्र कुमार पार्षद हैं। 9 फरवरी 2016 को नगरपालिका रादौर का गठन किया गया था। जिसके बाद 24 सितंबर 2017 को नगरपालिका का चुनाव हुआ था। जिसके बाद सुदेश रानी मेहता नगरपालिका रादौर की चेयरमैन बनी थी।
विज्ञापन

साढौरा नगरपालिका का इतिहास बहुत पुराना है। बताया जाता है कि लाहौर व साढौरा की नगरपालिका का गठन एक साथ हुआ था। बहुत साल नगरपालिका का कार्यकाल कस्बे में स्थापित रहा, लेकिन आमदनी का कोई जरिया न होने के कारण वर्ष 2000 में नगरपालिका को भंग करके, पंचायत को बहाल कर दिया गया था। भाजपा सरकार ने नवंबर 2018 में पंचायत का कार्यकाल खत्म होने पर फिर से यह पर नगरपालिका की अधिसूचना जारी की और 22 साल बाद फिर से साढौरा को नगरपालिका का प्रधान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed