फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal corporation will seal 73 shops for not paying rent, Yamunanagar

किराया नहीं जमा कराने पर 73 दुकानें सील करेगा नगर निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will seal 73 shops for not paying rent, Yamunanagar
नगर निगम कार्यालय - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने बकाएदार किराएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर निगम 73 ऐसी दुकानों को सील करेगा, जिनके दुकानदारों पर निगम का लगभग 1.96 करोड़ रुपये किराया बकाया है। निगम वीरवार से दुकानों को सामान सहित सील करने की कार्रवाई शुरू करेगा। प्रथम चरण में जगाधरी व यमुनानगर जोन की 19 दुकानों को सील किया जाएगा।
ट्विनसिटी में नगर निगम की लगभग 1650 दुकानें हैं। इनमें लगभग साढ़े तीन सौ दुकानें जगाधरी जोन में है, बाकी यमुनानगर जोन में। बकाया किराया जमा न करवाने पर नगर निगम की ओर से किराएदारों को कई-कई बार नोटिस देकर आगाह किया जा चुका है। इसके बाद भी बकाएदारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और किराया अदा करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

बीती 15 सितंबर को दोनों जोन के 75 किराएदारों को अंतिम नोटिस जारी किया था। इसके बाद दो किराएदारों ने कुछ बकाया जमा किया था। वहीं 73 बकायादारों ने न किराया जमा कराया और न ही कोई उचित जवाब दिया। इन किराएदारों पर करीब 1.96 करोड़ रुपये बकाया है। इस पर नगर निगम इन दुकानों को सील करने की कार्रवाई करने जा रहा है। दुकानों को सील करने के लिए पांच सदस्य कमेटी का गठन किया है। कमेटी में क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया, संबंधित जोन के मुख्य सफाई निरीक्षक, सहायक देशराज, सहायक नरेंद्र व संबंधित वार्ड के सफाई निरीक्षक को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों का कारोबार करने वाले नहीं दे रहे किराया
एग्रीमेंट के मुताबिक दुकानदार को हर माह किराया अदा करना होता है। ऐसी दुकानों की संख्या भी कम नहीं है, जिनका किराया 300-400 रुपये प्रति माह है। बावजूद इसके दुकानदार समय पर किराया जमा नहीं करवा रहे हैं। दुकानों में करोड़ों रुपये का कारोबार हो रहा है, लेकिन निगम को किराया देने में गुरेज किया जा रहा है। बकाएदारों में छोटे दुकानदार और बड़े दुकानदारों व शोरूम मालिक ज्यादा हैं।
पिछले वर्ष 63 दुकानों पर हुई थी कार्रवाई
नगर निगम ने बकाएदार किराएदारों पर कार्रवाई करते हुए पिछले साल 63 दुकानों को सील किया था। इस दौरान मीरा बाई बाजार, वर्कशॉप रोड, बस स्टैंड, सच्चा सौदा मार्केट व अन्य बाजारों में कार्रवाई की गई थी। यह कार्रवाई लॉकडाउन से पहले हुई थी। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के बाद निगम ने इस कार्रवाई को रोक दिया। हालांकि कुछ दुकानदार सीलिंग कार्रवाई के बाद मेयर मदन चौहान से मिले थे। तब दुकानदारों ने पार्ट पेमेंट में किराया जमा करवाया था।

बकाया किराया जमा न करवाने पर निगम की ओर से 75 दुकानदारों को अंतिम नोटिस जारी किया था। इनमें से दो दुकानदार पार्ट पेमेंट में किराया जमा करवा रहे हैं। बाकी 73 किराएदारों की दुकानों को हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 408ए (3) के तहत सील किया जाएगा। प्रथम चरण में 19 दुकानों को सील किया जाएगा। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। - अजय सिंह तोमर, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed