फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal corporation will honor institutions that make awareness about cleanliness

स्वच्छता को लेकर जागरूक करने वाली संस्थाओं को नगर निगम करेगा सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will honor institutions that make awareness about cleanliness
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में शहर को अव्वल रैंकिंग दिलाने को लेकर नगर निगम द्वारा भरकस प्रयास किए जा रहे हैं। इसी को लेकर वीरवार को नगर निगम कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार भुक्कल ने स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर शहरवासियों को जागरूक कर रही संस्था हरियाणा नवयुवक कला संगम के सदस्यों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि शहर में स्वच्छता हर शहरवासी की भागीदारी से आएगी। जब तक लोग स्वयं स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं होगी, तब तक प्रशासन शहर को स्वच्छ नहीं बना सकेगा। इसलिए शहर को स्वच्छ बनाने में शहरवासी, धार्मिक, सामाजिक व अन्य संस्थाएं आगे आए। जो संस्थाएं शहर को स्वच्छ बनाने में अहम योगदान देगी, उन्हें नगर निगम द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार भुक्कल ने बताया कि मेयर मदन चौहान व निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों पर शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने के प्रयास किए जा रहे है। स्वच्छ हरियाणा ऐप व निगम के पार्टलों पर आ रही शिकायतों को मात्र तीन घंटे के भीतर समाधान किया जा रहा है। निगम कर्मियों व निगम की सहयोगी संस्थाओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अब निगम द्वारा स्कूलों, कॉलेजों व शिक्षण संस्थाओं में स्वच्छता पर पेंटिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। बैठक में टीम कोऑर्डिनेटर शशी गुप्ता, मीनू चसवाल, नेहा, गगन दीप, कृष्ण, कविता, रोजी, मंजीत, भावना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed