फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal corporation used JCB on illegal encroachments

Yamuna Nagar News: नगर निगम ने अवैध कब्जों पर चलाई जेसीबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation used JCB on illegal encroachments
लाजपत नगर में गली में बने अवैध रैंप तोड़ती जेसीबी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने वार्ड 15 के लाजपत नगर में कुछ लोगों की ओर से गली में किए अवैध कब्जों पर जेसीबी चलाकर हटवाया। लोगों ने यह कब्जे मकानों के आगे थड़े, रैंप व सीढ़ियां बनाकर किए थे।
नगर निगम की ओर से यहां 46.66 लाख की लागत से जगदीश बावा के घर से गोयल आटा चक्की तक व हनुमान गेट से वाल्मीकि द्वार तक गलियों व नालियों का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम अधिकारियों ने मकान मालिकों को स्वयं गली में बने थडे़ व सीढ़ियां बनाकर किए अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए थे। मकान मालिकों द्वारा कुछ भी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

सोमवार को निगम अभियंता नरेंद्र की टीम ने जेसीबी की मदद से गली में लोगों द्वारा बनाए थड़ों, रैंप व सीढ़ियों को ध्वस्त कर दिया। अवैध कब्जे हटवा कर नगर निगम द्वारा पक्की गली का निर्माण किया जा रहा है। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी अवैध कब्जा, अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माण व कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कोई भी अवैध निर्माण या अवैध कब्जा करता है तो उसे निगम द्वारा ध्वस्त कर दिया जाएगा। निगम आयुक्त ने लोगों से आह्वान किया कि यदि किसी ने भी नगर निगम की जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा किया हुआ है या किसी ने निगम की गलियों में अवैध थड़े, रैंप या अन्य निर्माण कर अवैध कब्जा किया हुआ है, वह स्वयं उस जगह को कब्जा मुक्त कर दें। नहीं तो नगर निगम द्वारा उसे ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed