{"_id":"67881b505dccc8ec01061707","slug":"municipal-corporation-ready-to-improve-the-ranking-of-the-city-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-131557-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शहर की रैंकिंग में सुधार के लिए नगर निगम तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शहर की रैंकिंग में सुधार के लिए नगर निगम तैयार
Thu, 16 Jan 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला में 11 जनवरी को प्रकाशित समाचार।
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में शहर की रैंकिंग में सुधार के लिए नगर निगम अफसर खूब जोर लगा रहे हैं। इसी तरह बुधवार को वार्ड आठ के मॉडल टाउन स्थित निजी होटल में स्वच्छता पर कार्यशाला कराई गई।
इसमें नगर निगम की ओर से सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें गीले-सूखे कचरे को अलग अलग रखने के लिए नीले और हरे रंग के डस्टबिन भी वितरित किए गए।
निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देश पर डीएमसी डाॅ. विजय पाल यादव की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में सीएसआई सुनील दत्त, स्वच्छ भारत मिशन की एक्टिविटी एक्सपर्ट पूजा ने सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग करने के बारे में समझाया। साथ ही लोगों को गीले कचरे से खाद बनाने के बारे में भी जागरूक किया। उन्हें गीले कचरे से खाद बनाने और ठोस कचरे को खुले और नालियों में न बहाकर डोर टू डोर आने वाले वाहन को देने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अपने शहर को बेहतर रैंक दिलाने के लिए सहयोग देने की अपील की। महिलाओं को गीले-सूखे और ई वेस्ट का सही तरीके से निपटान बारे जागरूक किया गया। सिंगल टाइम यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने और शॉपिंग के लिए घर से थैले लेकर जाने का भी आह्वान किया। डीएमसी डाॅ. विजय पाल यादव व सीएसआई सुनील दत्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग सफाई व्यवस्था के प्रति जागरूक होकर नगर निगम को सहयोग कर रहे हैं। लोगों की सोच बदल रही है और वे गीला-सूखा कचरा अलग अलग कर निगम के वाहन को दे रहे हैं। जो लोग अभी भी गीला-सूखा कचरा अलग करके निगम के वाहन में नहीं देते, वे भी कचरा अलग-अलग करने की आदत डालें।