फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal Corporation JE suspended for negligence in work

Yamuna Nagar News: काम में लापरवाही पर नगर निगम जेई सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation JE suspended for negligence in work
काम में लापरवाही व सही जवाब न देने के आरोप में नगर निगम की इलेक्ट्रिक शाखा के जेई पंकज कांबोज को सस्पेंड कर दिया गया। यह कार्रवाई गुरुवार को मेयर मदन चौहान के आदेश पर हुई। दरअसल, यह बैठक मेयर की ओर से वार्ड वाइज विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेने के लिए बुलाई गई थी। इसमें मेयर ने सभी जेई से वार्ड वाइज विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जानी। इसमें हर वार्ड में अब तक पूरे हो चुके व निर्माणाधीन सहित उन विकास कार्यों की भी जानकारी ली गई, जो अभी शुरू नहीं हो पाए हैं। बैठक में एक के बाद एक सभी जेई ने अपने-अपने वार्ड की वार्ड की प्रगति रिपोर्ट मेयर समक्ष दी। इसी बीच मेयर मदन चौहान ने इलेक्ट्रिकल शाखा के जेई पंकज कांबोज को काम में लापरवाही सहित संतोषजनक जवाब न देने के आरोप में उन्हें सस्पेंड करने के आदेश दिए। मेयर ने स्पष्ट किया कि शहर के विकास कार्यों में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


मेयर मदन चौहान ने अन्य जेई को भी निर्देश दिए कि उनके वार्डों में जो विकास कार्य लंबित हैं तो उन्हें शुरू करने में जो भी रुकावट आ रही है, उसे दूर करें। शुरू करने के साथ काम समय पर पूरे करांए। उन्होंने शहर में बनने वाली सड़कों, गलियों व अन्य निर्माण कार्यों के बारे में इंजीनियरिंग शाखा के अफसरों को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए और शहर के निर्माणाधीन करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में कई जेई को विकास कार्य पूरे न होने पर मेयर ने सख्त लहते में चेताया कि लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराएं। कहा कि जेई सुनिश्चित करें कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय पर हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed