{"_id":"6834c4c479979534180295af","slug":"municipal-corporation-commissioner-found-out-the-reason-for-waterlogging-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-138344-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नगर निगम के आयुक्त ने जलभराव के कारण जाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नगर निगम के आयुक्त ने जलभराव के कारण जाने
Tue, 27 May 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 27 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने सोमवार को अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ पहली बारिश में हुए जलभराव वाले स्थानों व नालों का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त ने नालों के वह प्वाइंट देखें, जिनके कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने अधिकारियों से जलभराव के कारण की भी जानकारी ली।
निगम आयुक्त अखिल पिलानी सोमवार दोपहर बाद अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, उप निगम आयुक्त कुलदीप, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन, निगम अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, सफाई निरीक्षक अमित कांबोज व अन्य के साथ जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण करने निकले। निगम आयुक्त ने सबसे पहले जोन एक के जगाधरी में सेंट थॉमस स्कूल के पास से निकल रहे नाले का निरीक्षण किया।
इसके बाद उन्होंने मटका चौक रामलीला भवन के पास, जगाधरी बस स्टैंड के नजदीक, अंबाला रोड स्थित पुलिया, सेक्टर 17 के मोड वाली पुलिया जिमखाना क्लब रोड, प्रोफेसर कॉलोनी, कन्हैया साहिब चौक, मॉडल टाउन, शक्ति नगर, टैगोर गार्डन का जायजा लिया। इसके बाद जोन दो में लाजपत नगर, विजय नगर कॉलोनी, विश्वकर्मा चौक के पास स्थित पुलिया, विष्णु नगर, आर्य नगर, वर्कशॉप रोड, ससौली रोड, पुराना हमीदा, डिचड्रेन स्थित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
नालों में जहां गंदगी मिले, उसे संबंधित ठेकेदार के कर्मचारियों से साफ कराया। नालों के जो चेंबर जाम व क्षतिग्रस्त मिले, उन्हें तुरंत ठीक करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों व सफाई ठेकेदारों को ब्लॉकेज नालों की अच्छे ढंग से सफाई करने और अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर ही नालों की सफाई कराई और ठेकेदारों को भविष्य में ऐसी स्थिति होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।