फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Municipal Corporation bulldozers raze drug smugglers' homes in Yamunanagar; illegal constructions demolished.

यमुनानगर: नशा तस्करों के घर पर चला नगर निगम का बुलडोजर, दो मंजिला मकान ध्वस्त

Thu, 10 Sep 2026 04:41 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: मयूर शर्मा Updated Thu, 10 Sep 2026 04:41 PM IST
सार

निगम ने नशा तस्करी के आरोपी दो सगे भाइयों के अवैध रूप से बने दो मंजिला मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। यमुनानगर पुलिस ने कुछ समय पहले पुराना हमीदा निवासी नईम धोबी और उसके भाई मुस्तकीम को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Municipal Corporation bulldozers raze drug smugglers' homes in Yamunanagar; illegal constructions demolished.
नगर निगम ने दो मंजिला मकान पर चलाया बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनानगर में अवैध निर्माण और नशा तस्करों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। वीरवार को नगर निगम की टीम ने पुराना हमीदा की खड्डा कॉलोनी में नशा तस्करी के आरोपी दो सगे भाइयों के अवैध रूप से बने दो मंजिला मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। यमुनानगर पुलिस ने कुछ समय पहले पुराना हमीदा निवासी नईम धोबी और उसके भाई मुस्तकीम को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस अधक्षक ने नगर निगम को पत्र भेजकर आरोपियों की संपत्तियों की जांच करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


नगर निगम की जांच में खुलासा हुआ कि दोनों भाइयों ने बिना नक्शा और बिल्डिंग प्लान पास कराए ही खड्डा कॉलोनी में अवैध रूप से दो मंजिला मकान खड़ा किया था। जांच के बाद निगम की ओर से आरोपियों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस की समय अवधि पूरी होने के बाद नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई और इसके लिए सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।
विज्ञापन




वीरवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र दहिया के नेतृत्व में सहायक नगर योजनाकार दर्शन लाल, भवन निरीक्षक नरेंद्र गुंदाल और दीपक की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए नशा तस्करों के दो मंजिला मकान को ढहाना शुरू किया और देखते ही देखते पूरी इमारत को मलबे में तब्दील कर दिया। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि शहर में किसी भी सूरत में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध रूप से कब्जा या निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed