{"_id":"6820f453865ff24b3802d426","slug":"motivated-the-youth-to-stay-away-from-drugs-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-137575-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित
Mon, 12 May 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 12 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। थाना व्यासपुर एसएचओ कुलदीप सिंह ने रविवार को घाड़ क्षेत्र के गांव स्वाबड़ी में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही खेलों में रूचि बढ़ाने के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के दिशा निर्देशों के अनुसार नशे पर लगाम लगाने के लिए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा हैं। इसी कडी में सवाबडी में युवाओं को नशे से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास आपको कोई नशा बेचता हुआ दिखाई दे तो आप इसकी सूचना पुलिस स्टेशन में दे। आपका नाम पता सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।
नशे के कारण युवा चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं की और जा रहा है। जिस कारण उनका शरीर तो खत्म हो रहा है। साथ ही समाज में भी उनको अच्छे इंसान के रूप में भी नहीं देखा जाता। उन्होंने युवाओं को नशा छोड़कर खेल गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने को कहा। उन्होंने युवाओं को सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, तीन सवारी ना बैठाने, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के लिए कहा।