{"_id":"66009446ba9842176e00f5e6","slug":"motivated-for-admission-in-admission-festival-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-116310-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रवेश उत्सव में दाखिले के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रवेश उत्सव में दाखिले के लिए किया प्रेरित
Mon, 25 Mar 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। मुंडा खेड़ा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने प्रधानाचार्या पुष्पिंद्र कौर के नेतृत्व में होली पर्व के अवसर पर प्रवेश उत्सव मनाया। प्रधानाचार्य पुष्पिंदर कौर ने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में दाखिल करवाने के लिए अनुरोध किया।
उन्होंने सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को हरियाणा सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया की सरकारी विद्यालय में सभी भौतिक सुविधा के साथ प्रतिभाशाली एवं अपने विषय में निपुण स्टाफ, मिड डे मील, स्कालरशिप,वर्दी, स्टेशनरी आदि अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर पर एबीआरसी शीनू मित्तल, प्रवीण कुमारी, मीनाक्षी खेतरपाल, हरिंद्र कौर, निशा शर्मा, ज्योत्सना, बबीता, सोमनाथ, मधुर किशोर, जय भगवान, राज कुमार, जय प्रकाश, स्टेट अवार्डी राकेश गुप्ता मौजूद रहे।