फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mother's love depicted in dance, song and drama

Yamuna Nagar News: नृत्य, गायन व नाटक में दर्शाया मां का प्यार

Sun, 11 May 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 11 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mother's love depicted in dance, song and drama
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को मातृ दिवस पर विभिन्न गतिविधियां हुईं। इसमें विद्यार्थियों कविता, गीत, नृत्य, भाषण, स्लोगन व चित्र के जरिए मां के प्रति अपने प्यार को दर्शाया।
प्रिंसिपल रमन कुमार शर्मा ने बताया कि मातृ दिवस के उपलक्ष्य में नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने मां के लिए विभिन्न ग्रीटिंग कार्ड व स्लोगन लिखकर मां के प्यार व देखभाल के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। कक्षा पांचवी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन व लघु नाटिका से मां के प्यार को दर्शाया।
विज्ञापन

कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने कविता व भाषण से मां के समर्पण का महत्व बताया। प्रिंसिपल रमन कुमार शर्मा ने कहा कि मनुष्य के जीवन में मां का स्थान सर्वोपरि है। वह केवल जन्म नहीं देती बल्कि हमारी प्रथम गुरु भी है। मां बच्चे के लिए बिना किसी बदले या उम्मीद के पूरा जीवन समर्पित कर देती है। माताओं के प्रेम, त्याग व समर्पण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से अपील की कि जीवन में मां का सदा सम्मान करें और उनके प्रति कृतज्ञ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed