फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mother with two children came under goods train, daughter dies after being cut, son referred, mother unconscious

दो बच्चों संग मां मालगाड़ी के नीचे आई, बेटी की कटकर मौत, बेटा रेफर, मां बेसुध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mother with two children came under goods train, daughter dies after being cut, son referred, mother unconscious
यमुनानगर। पांसरा फाटक के पास गांव गधोली निवासी कोमल अपने दो बच्चों संग मालगाड़ी के नीचे आ गई। इसमें सात वर्षीय बेटी हर्षिता की मौके पर ही ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जबकि चार वर्षीय बेटा तरुण व कोमल केे ऊपर से ट्रेन आधी गुजर जाने के बाद चालक उमेश राम ने ट्रेन रोक दी, तब आसपास के लोगों ने ट्रेन के नीचे से कोमल व उसके बेटे तरुण को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर दोनों को ट्रामा सेंटर भेजा। बेटी हर्षिता का सिर कुचल जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। सूचना पर रेलवे पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पड़ोसियों से मिली सूचना
गांव गधोली निवासी अमित ने बताया कि वह वाइट वॉश (रंगरोगन) करने का काम करता है। बुधवार को घर से काम पर निकला था। घर पर पत्नी कोमल और बेटी हर्षिता व बेटा तरुण थे। सुबह करीब ग्यारह बजे फोन पर पड़ोसियों से सूचना मिली कि कोमल व दोनों बच्चे पांसरा फाटक के पास ट्रेन के नीचे आ गए हैं। उन्हें ट्रामा सेंटर लाया गया है। ट्रामा पहुंचने पर बेटे तरुण को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। बेटी हर्षिता की मौके पर ही ट्रेन से कटकर मौत का पता चला। पत्नी व दोनों बच्चे घर से पांसरा फाटक के पास कैसे और किसलिए पहुंचे, इस पर पत्नी कोमल कुछ नहीं बता रही है। घटना के बाद से वह केवल रोए जा रही है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी सुबह करीब सवा 11 बजे मिली। मौके से कोमल व तरुण को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया और हर्षिता की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उसके शव को भी पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज रहे हैं। -बोधराज, जांच अधिकारी, जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed