{"_id":"6202cc79290c826eca781359","slug":"mother-son-crossing-yamuna-river-washed-away-in-strong-current-of-water-mother-s-body-found-son-is-not-known-yamuna-nagar-news-knl98379063","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी पार कर रहे मां-बेटे पानी के तेज बहाव में बहे, मां का शव मिला, बेटे का नहीं पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी पार कर रहे मां-बेटे पानी के तेज बहाव में बहे, मां का शव मिला, बेटे का नहीं पता
विज्ञापन
Mother-son crossing Yamuna river washed away in strong current of water, mother's body found, son is not known
- फोटो : Yamuna Nagar
प्रतापनगर। चारा लेकर यमुना नदी से होकर वापस घर लौट रहे मां बेटे पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना पाकर हथिनीकुंड बैराज पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से यमुनानदी में तलाशी अभियान चलाया। गोताखोरों ने मां के शव को बरामद कर लिया जबकि 11 वर्षीय बेटे का अभी तक पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार गांव छज्जा निवासी निर्देशों पत्नी सतीश कुमार अपने 11 वर्षीय बेटे सौरभ के साथ यमुनानदी पार कर हरियाणा के खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने आई थी। चारा लेने के बाद वह अपने बेटे के साथ लौट रही थी। यूपी जाने के लिए जब वे यमुना नदी में उतरे तो इसी दौरान अचानक पानी का तेज बहाव हो गया। सौरभ पानी के बहाव में आगे चला गया। बेटे सौरभ को पानी में बहता देख उसे बचाने के लिए मां निर्देशों भी उस तरफ मुंड़ी तो वह भी पानी के बहाव में आगे की ओर बह गई और आगे जाकर डूब गई। इसी दौरान किसी की नजर उन पर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। गोताखोर व ग्रामीणों की मदद से काफी तलाश करने के बाद पुलिस ने यमुना नदी में डूबी मां निर्देशों का शव कोठड़ा घाट के पास से बरामद कर लिया है, जबकि यमुना नदी में डूबे उसके बेटे सौरभ की तलाश जारी है। वहीं पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
यमुना नदी में डूबी मां का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि उसके बेटे की तलाश करने के लिए लगातार प्रयास जारी है।
-दीपक कुमार, इंचार्ज, हथिनीकुंड बैराज

Mother-son crossing Yamuna river washed away in strong current of water, mother's body found, son is not known- फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन