{"_id":"60d0ec6c8ebc3e3346788dd9","slug":"mother-dumped-three-day-old-girl-in-hospital-park-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl73948041","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के पार्क में तीन दिन की बच्ची को फेंक गई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के पार्क में तीन दिन की बच्ची को फेंक गई मां
विज्ञापन
जगाधरी सिविल अस्पताल में मिली तीन दिन की बच्ची।
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। एक मां ने तीन दिन की बच्ची को जगाधरी के नागरिक अस्पताल के पार्क में लावारिस छोड़ दिया। सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने रविवार की देर रात पार्क से शिशु के रोने की आवाज सुनी तो वहां जाकर देखा। कपड़े में लिपटी बच्ची पार्क में पड़ी थी। पहले स्टाफ ने पार्क में व अस्पताल में बच्ची की मां को तलाशा। परंतु वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद स्टाफ ने बच्ची को शिशु नर्सरी में दाखिल करवाया। वहीं अस्पताल प्रशासन ने इन दिनों पैदा हुए बच्चों की जानकारी के रजिस्ट्र खंगाला, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
चाइल्फ लाइन निदेशिका अंजू बाजपेयी ने बताया कि सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। नवजात बच्ची का जन्म तीन दिन पहले हुआ बताया जा रहा है। बच्ची को कपड़े भी पहनाए गए थे, इससे यह तो पता लग रहा था कि बच्ची को जिंदा रखने के लिए ही इन हालात में छोड़ा गया है। ताकि स्टाफ को पता चल जाए और इसकी परवरिश हो सके। उन्होंने बताया कि बच्ची फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ है।