फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mother and son receive death threats

Yamuna Nagar News: मां-बेटे को जान से मारने की धमकी

Sun, 17 Aug 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mother and son receive death threats
यमुनानगर। गांव व्यासपुर के मां-बेटे को फोन कॉल कर गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। इन आरोप में मिली शिकायत पर थाना व्यासपुर पुलिस ने एक महिला को नामजद कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव व्यासपुर निवासी सुनीता ने बताया कि शर्मिला नाम की महिला व अन्य लोगों ने उन्हें व बेटे शिवम को फोन कॉल किया। इसमें गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। संवाद
विज्ञापन


पत्नी को ब्लेड मारने में पति पर केस

यमुनानगर। गांव अमादलपुर में पति ने पत्नी पर ब्लेड से वार कर घायल कर दिया। थाना बूड़िया पुलिस ने आरोपी पति के लिए केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रुकसाना ने बताया कि उसकी शादी वर्ष-2018 में गांव अमादलपुर निवासी गुलशेर से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। कुछ समय से गुलशेर से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में 15 अगस्त की दोपहर भी गुलशेर ने उस पर ब्लेड से कई वार किए। जांच अधिकारी तेजबीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


चाचा-भतीजे को घायल करने का आरोप

यमुनानगर। गांव लल्हाड़ी खुर्द में चाचा-भतीजे पर हमला कर दिया गया। थाना छछरौली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लल्हाड़ी खुर्द निवासी कृपाल कांत ने बताया कि उससे व चाचा प्रमोद कुमार से 15 अगस्त की सुबह करीब 10:15 बजे रजत नाम के युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध किया, तब रजत ने लोहे के गुदाले से 55 वर्षीय उनके चाचा प्रमोद कुमार की टांग पर वार किए। शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो रजत मौके से भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

यमुनानगर। जगाधरी के गुलाब नगर में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल की शिकायत पर थाना शहर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव तेलीपुरा निवासी 30 वर्षीय अंकुश ने बताया कि 10 अगस्त को रात करीब 11 बजे वह व्यासपुर-जगाधरी मार्ग से घर लौट रहा था। इस दौरान गुलाब नगर समीप एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed