{"_id":"67607f2a9d811646a509eb66","slug":"mother-and-son-injured-with-axes-and-sticks-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-130011-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गंडासी, डंडों से मां-बेटे को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गंडासी, डंडों से मां-बेटे को किया घायल
Tue, 17 Dec 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भाई के बारे में जानकारी न देने पर कुछ युवकों ने टोडरपुर निवासी नसीम अहमद व उसकी मां वहिदा पर गंडासी व डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन युवकों को नामजद करते हुए चार-पांच अन्य पर केस दर्ज किया है।
टोडरपुर निवासी नसीम अहमद ने बताया कि उसकी गांव में परचून की दुकान है। रविवार को वह दुकान पर था। तभी उनके गांव के ही अफसर का उसके पास फोन आया और उसके भाई मौसीम के बारे में पूछने लगा। लेकिन उसने अपने भाई के बारे में जानकारी न होने की बात कही। इस बात को लेकर आरोपी अफसर उससे गाली गलौज करने लगा। इसके कुछ देर के बाद आरोपी अफसर अपने साथी नफीस, हारुण व चार-पांच अन्य साथियों के साथ उसकी दुकान पर आया।
आते ही आरोपियों ने उस पर गंडासी, डंडों व बिंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव में आई उसकी मां वहीदा को भी गंडासी व डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।