{"_id":"652adf0f7d33214f8807f504","slug":"mother-and-son-injured-in-car-collision-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-7508-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से मां और बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से मां और बेटा घायल
Sun, 15 Oct 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
साढौरा। पुलिस नाका पहाड़ीपुर के पास शनिवार सुबह विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर बाइक सवार बेटे व मां को घायल कर दिया। टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ जा टकराई। इस हादसे में गांव फिरोजपुर राइयां निवासी रविंद्र कुमार व उसकी मां प्रीतो घायल हो गए। सीएचसी से दोनों घायलों को यमुनानगर के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में सविता ने बताया कि उसका पति रविंद्र शनिवार क सुबह करीब आठ बजे अपनी बाइक पर अपनी बीमार मां प्रीतो देवी को दवाई दिलवाने के लिए साढौरा चिकित्सक के पास जाने के लिए निकला था। जब वह पहाड़ीपुर नाका से थोड़ी आगे साढौरा की तरफ जायका ढाबा के पास पहुंचा तो सामने से आई स्विफ्ट डिजायर कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी।
इस हादसे में पति रविंद्र व उसकी सास प्रीतो देवी घायल हो गए। जब वह परिजनों के साथ सिविल अस्पताल पहुंची तो वहां पर उसके पति रविंद्र व सास प्रीतो देवी का उपचार चल रहा था। उपचार के बाद पता चला कि उसके पति की दोनों टांगों में फ्रेक्चर होने के अलावा बाजू वा छाती में गहरी चोटें लगी है और सास प्रीतो देवी को काफी गंभीर चोटें लगी है।