{"_id":"6625a8c8f8f29e7ff30d3ac7","slug":"mother-and-son-going-to-get-wages-crushed-by-car-child-dies-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-117782-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मजदूरी लेने जा रहे मां-बेटे को कार ने कुचला, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मजदूरी लेने जा रहे मां-बेटे को कार ने कुचला, बच्चे की मौत
Mon, 22 Apr 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर समता योग आश्रम के पास तेज रफ्तार कार ने मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में नौ साल के बेटे कृष्णा की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बेटे के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
परिजनों के अनुसार, बिहार के जिला मधुबनी के मारीपुर गांव निवासी रविंद्र सैनी अपनी पत्नी ऊषा, नौ साल के बेटे कृष्णा व छोटी बेटी सविता के साथ जगाधरी की गंगा नगर कॉलोनी में सालभर से रहता है। रविंद्र सैनी कुछ दिनों से रोजगार के लिए दूसरे जिले में गया हुआ है, जबकि उसकी पत्नी ऊषा भी जगाधरी की ही एक फैक्टरी में मजदूरी करती है। रविवार सुबह ऊषा के पास फैक्टरी से फोन आया कि वह अपनी मजदूरी फैक्टरी से आकर ले जाए। जब ऊषा फैक्टरी जाने लगी तो बेटा कृष्णा भी साथ जाने की जिद करने लगा। वह घर पर नहीं रुका तो ऊषा कृष्णा को लेकर फैक्टरी चली गई। जब वह जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर पीर की मजार के पास पहुंची तो काले रंग की क्रेटा कार ने दोनों को कुचल दिया। कार उनकी टांगों के ऊपर से निकल गई। आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। वहीं ऊषा को अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
-- -- -- -
मां को नहीं दी बेटे की मौत की खबर
कार की टक्कर के बाद ऊषा बेहोश हो गई थी। होश में आने के बाद वह बार-बार अपने बेटे कृष्णा के बारे में पूछती रही। जब भी उसे होश आता तो बेटे के बारे में केवल एक ही बात पूछती की मेरा बेटा ठीक है ना। उसे तो काफी चोट लगी थी। बेटे की मौत का ऊषा को कोई सदमा न लगे, इसलिए परिजनों व डॉक्टरों ने बच्चे की मौत के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं दी।