फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mother and son arrested for murdering a youth

Yamuna Nagar News: युवक की हत्या करने में मां-बेटा गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Mother and son arrested for murdering a youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर (यमुनानगर)। थाना छप्पर पुलिस ने गांव कलावड़ में राकेश कुमार की घर में घुसकर पीट-पीटकर व बर्फ तोड़ने वाले सुआ से वार कर हत्या के आरोपी गांव के ही दीपक कुमार व सुमन देवी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रबंधक रामपाल ने बताया कि राकेश कुमार गांव में वाल्मीकि बस्ती के पास रहता था। वह शादीशुदा था। आठ जून की सुबह राकेश मजदूरी पर जाने के लिए निकल रहा था। तभी दीपक, उसका जीजा आशीष और मां सुमन देवी आई और उस पर डंडों से हमला कर दिया। दीपक ने बर्फ तोड़ने के सूआ से उस पर वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग एकत्र हुए और आरोपियों से उसे बचाया।
विज्ञापन

उस समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए थे। राकेश को गांव में चिकित्सक से दवाई दिलवाई और पट्टी कराई। नौ जून की रात लगभग दस बजे राकेश मजदूरी कर अपने घर आ रहा था। इसी दौरान उसकी पड़ोसी दीपक से फिर से कहासुनी हो गई। इस पर सुमन व दीपक और आशीष उसके घर में घुस गए। उसे डंडों से पीटा। सुए से वार किया। जिससे उसे खून की उल्टी लगी। आसपास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायल 112 की टीम ने एंबुलेंस को बुलवाकर उसे अस्पताल में भिजवाया। वहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि मां सुमन और बेटे दीपक ने ही राकेश को पीटा था। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed