फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mother and daughter beaten up in a dispute over rain water

Yamuna Nagar News: बारिश के पानी के विवाद में मां-बेटी को पीटा

Wed, 14 Aug 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Aug 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter beaten up in a dispute over rain water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। क्षेत्र के संधाली गांव में बारिश का पानी घर में आने से रोकने की बात कहने पर मायके आई महिला से उसके चचेरे भाई ने मारपीट की। बचाने आई उसकी मां से भी आरोपी युवक व उसके परिजनों ने मारपीट की। घायल मां-बेटी को अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में परिवार के 13-14 लोगों पर केस दर्ज किया है।
संधाली निवासी रीटा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति से मनमुटाव चलने के कारण अपने मायके में मां के पास रहती है। 11 अगस्त को हुई बारिश से उनके चाचा के घर से बारिश का पानी उनके घर आ रहा था। जब वह अपने चाचा के घर बारिश के पानी को रोकने के लिए कहने गई तो वहां उसे चाचा का बेटा कुलदीप मिला। आरोपी कुलदीप ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट करने के लिए आया।
विज्ञापन

इसके बाद वह अपने घर आ गई। रात को एक व्यक्ति गली से जा रहा था। उसे वह नहीं जानती। इस दौरान आरोपी कुलदीप ने उसे पकड़कर उसके साथ मारपीट की और आरोपी का उसके साथ रिश्ता बताकर उसके घर पर आ गया। इस दौरान उसके साथ उसके परिवार सदस्य कुलदीप, कविता, रामपाल, संतोष, प्रवीन, बलबीर, राजेश, सतपाल, रेंगन, रीटा, रविंद्र, मामो, राजेश भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने आते ही उसके व उसकी मां के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed