फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   More than 200 players will participate in the competition

Yamuna Nagar News: स्पर्धा में 200 से अधिक खिलाड़ी होंगे शामिल

Thu, 28 Aug 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 28 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
More than 200 players will participate in the competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। रोटरी क्लब की ओर से हॉकी के जादूगर व भारत रत्न मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
इस उपलक्ष्य में शहर के मुकंदलाल कॉलेज में रोटरी क्लब की ओर से 28 अगस्त को सुबह आठ बजे स्कूल व कॉलेज के बच्चों के लिए 5वीं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रोजेक्ट चेयरमैन मलखान सिंह सढूरा, रोटेरियन हरजीत सिंह खुर्दबन व रोटेरियन मास्टर गुरचरण सिंह की देखरेख में आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर कॉलेज की ओर से सभी तैयारियां पूरी की गई है।
कॉलेज के डीपी डॉ. महेंद्र सिंह आलमपुर व रोटेरियन मलखान सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ तहसीलदार रादौर अशोक कुमार करेंगे। प्रतियोगिता में प्रिंसिपल डॉ. माला शर्मा वशिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगी। प्रतियोगिता में लगभग 200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

मलखान सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 आयु वर्ग तक के लड़के व लड़कियों की 50 व 100 मीटर दौड़ आयोजित होगी। 16 आयु वर्ग तक के लड़कों की 200 मीटर दौड़, शॉटपुट व लौंग जंप प्रतियोगिताएं व लड़कियों की 100 मीटर दौड़, शॉटपुट व लौंग जंप प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग के लड़कों की 400 मीटर दौड़, शॉटपुट व लॉग जंप प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
वहीं लड़कियों के लिए 200 मीटर दौड़, शॉटपुट व लॉग जंप प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं स्कूल व कॉलेज के बच्चों के बीच रस्सा कस्सी का मुकाबला भी आयोजित किया जायेगा।

विजेताओं को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। क्लब के प्रधान हरजीत सिंह सैनी व सचिव भारत माटिया ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है और युवाओं में खेल की भावना को जागरूक करना है। आज रादौर क्षेत्र में तेजी से युवा नशे की ओर बढ़ रहा है। युवा खेलों की ओर अग्रसर होंगे तो वह नशे से दूर रहेंगे। क्लब के मुख्य सलाहकार डॉ. एससी सैनी ने कहा कि रोटरी क्लब हर वर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed