फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mono pole work started, Maharana Pratap Chowk will be jam free

Yamuna Nagar News: मोनो पोल का काम शुरू, जाम मुक्त होगा महाराणा प्रताप चौक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Mono pole work started, Maharana Pratap Chowk will be jam free
यमुनानगर। शहर में सबसे अधिक ट्रैफिक वाले महाराणा प्रताप चौक पर जाम से निजात मिलने की आस जगी है। इसके तहत चौक से हाइटेंशन तार के तीनों टावरों को हटाने की तैयारी चल रही है। कार्य पूर्ण होने के बाद जहां चौक का चौड़ीकरण हो सकेगा, वहीं हादसों पर भी अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन

हाल ही में महाराणा प्रताप चौक पर स्कूली बच्चों का ऑटो पलटने से एक छात्रा की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य बच्चे घायल हो गए थे। इसके बाद अब चौक को चौड़ीकरण करने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

चौक पर हाइटेंशन तार लगाने के लिए मोनो पोल लगाने का काम शुरू हो गया है। तीन में से दो विशालकाय पोल हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ने खड़े कर दिए हैं। तीसरा पोल खड़ा करने के बाद चौक पर
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम का कारण बन रहे हाइटेंशन तार के तीनों टावरों को हटा दिया जाएगा। मोनो पोल लगाने से लेकर तार शिफ्ट करने पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च आना है। ज्ञात हो कि मोनो पोल लगाने का मामला कोर्ट में चला गया था। कोर्ट का फैसला एचवीपीएनएल के हक में आते ही पोल लगाने का काम शुरू हो गया।
विदित हो कि महाराणा प्रताप चौक जगाधरी वर्कशॉप रोड व कैल- कलानौर पुराना नेशनल हाईवे पर स्थित है। इस चौक से रोजाना औसतन 70 से 80 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। आधे शहर व बाहर से आने वाले वाहन चालकों का लगभग इसी चौक से आना जाना होता है। इस चौक के दो कोनों पर बिजली के हाइटेंशन तार के दो बड़े टावर दशकों से लगे हैं। इन टावरों का आधा हिस्सा सड़क पर आता है। इन टावरों की वजह से सड़क पर हर समय जाम रहता है।
दोनों टावर चौक के इतने पास हैं कि रेड लाइट होने पर इनसे पीछे तक वाहन रुकते हैं। वाहन जाम में इस कद्र फंसे होते हैं की ग्रीन लाइट होने पर भी वह चौक को पार नहीं कर पाते। तब तक दोबारा रेड लाइट हो जाती है। चौक से कुछ दूरी पर तीसरा टावर बस स्टैंड यमुनानगर के पास इंडस्ट्रियल एरिया के मोड़ पर है। इसी टावर को हटाने का आसपास के दुकानदारों ने विरोध किया और मामले को लेकर कोर्ट चले गए। कई बार रात के समय वाहन इन टावरों से टकरा जाते हैं। यही कारण है कि इन टावरों की जगह मोनो पोल लगाने का निर्णय लिया गया था। मोनो पोल की चौड़ाई जमीन पर बहुत कम होती है, जिसका यातायात पर असर नहीं पड़ता।



जल्द काम पूरा कर लेंगे : मंदीप सिंह
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) के एसडीओ मंदीप कुमार ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक व बस स्टैंड के नजदीक तीन टाॅवर हटाकर मोनो पोल लगने हैं। दो मोनो पोल लगा दिए हैं। जल्द ही टाॅवर हटाकर हाइटेंशन तार को मोनो पोल पर शिफ्ट कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed