फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Monitoring of wildlife will be done through AI system

Yamuna Nagar News: एआई सिस्टम से होगी वन्य प्राणियों की निगरानी

Wed, 26 Nov 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Nov 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Monitoring of wildlife will be done through AI system
यमुनानगर। हिमाचल की शिवालिक की पहाड़ियों से सटे हरियाणा के सबसे बड़े कलेसर नेशनल पार्क में पहला एआई सिस्टम लगेगा। इससे जहां वन्य प्राणियों की मॉनिटरिंग होगी, वहीं जंगल में होने वाली घुसपैठ की मूवमेंट के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

इतना ही जंगल के किस एरिया में कितने वन्य प्राणी विचरण कर रहे उसके बारे में भी पता लगेगा। एआई सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए वन्य प्राणी विभाग में अलग से कंट्रोलरूम भी बनाया जाएगा। इससे कर्मचारियों को भी जंगल में होने वाली हर मूवमेंट के बारे में जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा कलेसर नेशनल पार्क में तीन मंजिला वॉच टॉवर भी लगेगा। इसमें ऊपर तक आने के लिए घुमारदार सीढि़यों भी लगेंगी। इससे जंगल में सफारी के दौरान सैलानी वॉच टॉवर पर चढ़कर दूरबीन से वन्य प्राणियों की चहलकदमी का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम चरण में कलेसर नेशनल पार्क के मुख्यद्वार के पास 18 फीट ऊंचा एक वॉच टॉवर लग चुका है। लेकिन, इस टॉवर एक साथ पांच से छह लोग सीढि़यों के माध्यम से ऊपर जा सकते हैं। परंतु लगने वाला तीन मंजिला वॉच टॉवर में कई प्रकार की सुविधाएं होंगी। उसमें सैलानी व कर्मचारी के बैठने तक की सुविधा भी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed