{"_id":"6984f6b6dfa2b6ecd004eadb","slug":"mom-im-leaving-home-ill-be-back-in-ten-years-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150949-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मां, मैं घर छोड़कर जा रहा हूं, दस साल बाद लौटूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मां, मैं घर छोड़कर जा रहा हूं, दस साल बाद लौटूंगा
Fri, 06 Feb 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
लापता आदित्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दामला माॅडल टाउन क्षेत्र से 14 वर्षीय छात्र के लापता हो गया। घर से निकलते समय छोड़े गए एक छोटे से नोट ने माता-पिता की नींद और सुकून दोनों छीन लिए हैं। नोट में किशोर ने लिखा है है कि मां, मैं घर छोड़कर जा रहा हूं। दस वर्ष बाद लौटूंगा, मुझे ढूंढना मत। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से बिहार के जिला भोजपुर निवासी ग्रहण सिंह दामला क्षेत्र में किराये के मकान में रहते हैं और एक प्लाईवुड फैक्ट्री में नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
उनका बेटा आदित्य स्थानीय सरकारी स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र है। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह घर में सब कुछ सामान्य था। आदित्य घर कह कर गया था कि वह किसी काम से बाहर जा रहा है और जल्द लौट आएगा।
विज्ञापन
काफी समय बीत जाने के बाद भी जब आदित्य नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। पिता ने उसके मोबाइल फोन पर कई बार कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बेचैनी बढ़ती गई। जब परिजनों ने घर में उसके सामान की तलाश की तो एक कागज मिला, जिस पर आदित्य का लिखा हुआ संदेश था। नोट पढ़ते ही माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मां बार-बार यही सवाल कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उनका बेटा घर छोड़कर चला गया। पिता ग्रहण सिंह का कहना है कि आदित्य पढ़ाई में ठीक था और घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। वह अचानक ऐसा कदम क्यों उठा, यह समझ से परे है। सूचना मिलने पर सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के इलाकों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित अन्य संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है।