फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Molesting a woman after entering the house, accused named

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपी नामजद

Mon, 25 Sep 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Molesting a woman after entering the house, accused named
विधवा महिला के साथ सचिन नाम के युवक ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि आरोपी ने उसके घर में घुसकर अभद्रता की और छेड़छाड़ की। गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की दो वर्ष पहले मौत हाे चुकी है। उसके पास 13 वर्षीय बेटी व आठ वर्षीय बेटा है। पति के बीमार रहने के दौरान ही उनके घर पर जम्मू कालोनी निवासी सचिन शर्मा का आना जाना था। पति की मौत के बाद उसका आना जाना अधिक बढ़ गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी सचिन पर उस पर गलत नजर रखने लगा। कई बार छेड़छाड़ कर चुका था। उसे घर आने से रोका तो वह धमकी देने लगा। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी फोटो भी खींच ली थी। इन फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इस बारे में आरोपी के परिजनों को बताया। जिसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत हुई। उसने अपनी गलती मान ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन बाद आरोपी फिर से घर पर आने लगा। परेशान होकर उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। आरोपी ने थाने में अपनी गलती मान ली थी। उसके परिजनों ने भी गलती मानी। अब फिर से आरोपी उसे परेशान कर रहा है। कभी फोन करता है तो कभी धमकी देता है। एक दिन घर में घुसकर भी आरोपी ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed