फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Molested a girl by calling her on the pretext of giving her a room on rent

Yamuna Nagar News: किराये पर कमरा देने के बहाने बुलाकर युवती से की छेड़खानी

Thu, 11 Jul 2024 07:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 11 Jul 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Molested a girl by calling her on the pretext of giving her a room on rent
यमुनानगर। किराये पर कमरा देने के बहाने एक व्यक्ति ने युवती से छेड़छाड़ की। वहीं, एक महिला ने अज्ञात व्यक्ति पर पीछा कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किए है।
विज्ञापन


एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जगाधरी की एक कॉलोनी में किराये पर रहती थी। अब वह अपना मकान खाली करके दूसरे मकान में जाना चाहती थी। इस दौरान उसे रूप नगर निवासी सुनील का फोन नंबर मिला। सात जुलाई को उसने आरोपी को फोन कर किराये पर कमरा लेने के लिए बात की। तब आरोपी ने कमरा किराये पर देने को लेकर बात करने के लिए अपने घर बुलाया। वह आरोपी के घर गई। आरोपी ने उसे सोफे पर बिठाया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर उससे छेड़खानी की। वह किसी तरह वहां से भागी और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी सुनील पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, गांधी नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अज्ञात व्यक्ति पर उसका पीछा कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed