फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Molestation of seventh and eleventh class girls

Yamuna Nagar News: सातवीं और ग्यारहवीं की छात्राओं से छेड़खानी

Thu, 15 Feb 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 15 Feb 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Molestation of seventh and eleventh class girls
यमुनानगर। पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने राजकीय स्कूल में सातवीं व 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ की। महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी महिला ने बताया कि उसकी 11 वर्षीय बेटी राजकीय स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। उनकी गली में ही रहने वाला लड़का तिलकी उसकी बेटी को स्कूल से आते जाते समय काफी परेशान करता है। उस पर अभद्र कमेंट कसता है। वह उसके साथ कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। शाम करीब पांच बजे बेटी जब ट्यूशन से घर लौट रही थी तो तिलकी ने उसकी बेटी को गालियां दी। घर लौट कर बेटी ने सारी बात अपनी नानी को बताई तो उन्होंने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर तिलकी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में जिले के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी साढ़े 16 वर्षीय बेटी सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। करीब एक साल से उनके पड़ोस में रहने वाला विशाल उसकी बेटी का पीछा कर रहा है। वह उसे तंग करता है। डर के कारण बेटी ने यह बात उन्हें नहीं बताई। 12 फरवरी की रात करीब दो बजे विशाल उनके घर में घुस गया और उसकी बेटी से छेड़छाड़ की कोशिश करने लगा। इसी दौरान उसकी आंख खुल गई। उसने विशाल को देख लिया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी विशाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed