फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   molestation from minor

नाबालिगा से छेड़छाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
molestation from minor
शहर निवासी एक महिला ने दुष्कर्म के आरोपी व उसके दोस्त पर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कैंप निवासी इसरार और हसन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। कैंप क्षेत्र निवासी इसरार व हसन उसकी बेटी पर बुरी नीयत रखते हैं और दोनों काफी समय से उसकी बेटी को परेशान कर रहे हैं। पहले उसकी बेटी इसे नजरअंदाज करती रही, जिससे दोनों के हौसले बढ़ गए। महिला ने बताया कि 17 अगस्त शाम करीब छह बजे इसरार ने बाजार जा रही बेटी को रोक कर उसका हाथ पकड़ लिया। उसकी बेटी हाथ छुड़वाकर घर भाग आई और आपबीती बताई। इस पर वे आरोपी के पिता से शिकायत करने गए। इसरार ने अपनी गलती मानी और माफी भी मांग ली। इसके बाद 23 अगस्त को उसकी बेटी दोपहर साढ़े 12 बजे स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान आरोपियों ने अपनी बाइक बेटी के रास्ते में अड़ा दी और उसे पकड़ लिया। दोनों ने उससे अश्लील हरकतें की तो बेटी ने शोर मचा दिया। इस पर आरोपियों ने उसकी बेटी को धमकी दी कि वे उसको अगवा कर उससे दुष्कर्म कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर देंगे। महिला ने बताया कि पिछले साल सितंबर में ही एक आरोपी पर पड़ोस की युवती ने उससे रेप करने की शिकायत दी थी। जिसमें केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

वर्जन
मां ने नाबालिग बेटी से छेड़छाड़, रेप करने व जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य आरोप में शिकायत दी है। पुलिस पीड़िता से जानकारी ले रही है। पुलिस ने आरोपियों को नामजद कर केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं घबराई नाबालिग को भी मानसिक रूप से मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीलावंती, प्रभारी, थाना महिला ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed