{"_id":"65b1899336be66b0780b8914","slug":"molestation-and-assault-on-girls-case-registered-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-12884-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवतियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवतियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट, मामला दर्ज
Thu, 25 Jan 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 25 Jan 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। रादौर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर दो युवतियों से छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह रादौर में एक कपड़े की दुकान पर काम करती है। उसके साथ एक अन्य लड़की भी वहां काम करती है। 22 जनवरी को दुकान का मालिक यमुनानगर किसी काम से गया था। शाम को दुकान के मालिक ने फोन कर दुकान बंद कर चाबी घर पहुंचाने के लिए कहा। जब वह दुकान बंद कर रही थी तो दो युवक पास मेंं खड़े हो गए।
दुकान बंद कर चाबी मालिक के घर देने जब वह दोनों जा रही थी, तब दोनों अज्ञात युवक पीछा करने लगे। जब वह चाबी देकर वह दोनों अपने घर जा रही थीं, तब हरिओम शिवओम स्कूल समीप दोनों अज्ञात युवकों ने रास्ता रोक उनसे दोस्ती करने के लिए कहा। इस बात का उन्होंने विरोध किया तो दोनों युवकों ने मारपीट व छेड़छाड़ की। युवतियों के शोर मचाने पर दोनों अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए।