{"_id":"66ac207cff8f45ca0b0d3cc7","slug":"mohammed-rafi-was-a-great-singer-richa-pahwa-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-123083-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"महान गायक थे मोहम्मद रफी : रिचा पाहवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महान गायक थे मोहम्मद रफी : रिचा पाहवा
Fri, 02 Aug 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। श्री गणेश एंटरटेनमेंट इम्यूनिटी सर्विस सोसायटी ने मोहम्मद रफी साहब की याद में डीएवी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश इकाई की महामंत्री रिचा पाहवा व वरिष्ठ अतिथि के तौर पर बॉलीवुड आर्टिस्ट अरुण बक्शी एवं मुश्ताक खान पहुंचे। रिचा पाहवा ने कहा कि रफी साहब के गीत सदैव दिलों में बसते हैं। वे एक महान गायक और सादगी व अलहदा गायकी के मिसाल थे।
उन्होंने कहा कि मोहम्मद रफी की आवाज में अदम्य जोश, राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव और वतन पर सब कुछ न्योछावर कर देने का जो जज्बा दिखाई देता है, वैसा किसी दूसरे गायक में कम ही दिखाई पड़ता है। यही कारण है कि देशभक्ति भरे अधिकांश गानों में रफी की आवाज ही पहली प्राथमिकता थी। कोई माने न माने, लेकिन रफी साहब की अलौकिक आवाज में न सिर्फ युवा भारत बल्कि समूचे भारत राष्ट्र की आवाज प्रतिध्वनित होती है।
कोई राष्ट्रीय पर्व या समारोह ऐसा नहीं है, जब मोहम्मद रफी के गाए देशभक्तिपूर्ण तरानों के पूरी होती हो। कार्यक्रम में गायक खन्ना ने अपनी मधुर आवाज से खचाखच भरे हॉल में सभी का मन मोह लिया। आज मौसम बड़ा बेईमान है के बोल पर सभी दर्शकों ने खूब आनंद लिया। इस मौके पर पंकज अरोड़ा, रेलवे अधिकारी श्याम बाबू, अनुज कुमार,पंकज चुघ, आशीष अग्रवाल,नरेश गर्ग, विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।