फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   modrn railway station nsg 5

सुविधाओं के अभाव में यमुनानगर-जगाधरी से छीना मॉडर्न ए ग्रेड रेलवे स्टेशन का दर्जा

Sun, 18 Aug 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
modrn railway station nsg 5
रेलवे यमुनानगर-जगाधरी को स्टेशन को सुविधाएं तो दे नहीं पाया, तो उससे मॉडर्न ए ग्रेड रेलवे स्टेशन का दर्जा वापिस ले लिया गया। अब रेलवे स्टेशन को एनएसजी-5 की स्टेट्स दिया गया है। यमुनानगर-जगाधरी के पास ए ग्रेड स्टेट्स होने से यहां पर विशेष सुविधाएं दिए जाने की आशा थी, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होगा। रेलवे के अगले सर्वे तक स्टेशन पर यही सुविधाएं रहेंगी। रेलवे ने यमुनानगर-जगाधरी को आमदनी, यात्रियों की संख्या व व्यापारिक दृष्टि से मॉडर्न ए ग्रेड का दर्जा दिया है। लेकिन रेलवे की ओर से यहां वह सुविधाएं नहीं दी गई, जो एक मॉडर्न ए ग्रेड रेलवे स्टेशन के पास होती हैं। अब यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन के पास एनएसजी-5 का दर्जा है। बता दें कि रेलवे स्टेशन को मॉडर्न ए ग्रेड का दर्जा मिलने पर यात्री व सामाजिक संगठनों ने खुशी जाहिर की थी कि अब यहां सभी सुविधाएं मिल पाएंगी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, नया सर्वे व विश्लेषण होने तक इस स्टेशन पर वहीं सुविधाएं ही मिल पाएंगी।
विज्ञापन

क्या है एनएसजी-5 स्टेट्स
रेलवे की ओर से सभी स्टेशनों को विभिन्न मानकों के आधार पर अगल-अलग श्रेणी में रखा गया है। जिससे नॉन सब्रबन ग्रुप (एनएसजी) कहते हैं। एनएसजी की छह कैटेगिरी हैं। इसके बाद एसजी और एचजी श्रेणियां आती हैं। एनएसजी में यमुनानगर-जगाधरी को पास पांचवें नंबर का दर्जा दिया गया है। इसमें उन स्टेशनों को रखा गया है जहां से रेलवे को हर साल एक से दस करोड़ रुपये की आमदनी होती है। वहीं साल में एक से दस लाख लोग यात्रा करते हो। इसमें दैनिक यात्रियों की संख्या को भी जोड़ा जाता है।
विज्ञापन

हर साल करते हैं 25 लाख यात्री सफर
यमुनानगर-जगाधरी एक औद्योगिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यहां विभिन्न राज्यों के लोग काम करते हैं और यहीं बसे हैं। यह लोग आने जाने के लिए रेल मार्ग का ही प्रयोग करते हैं। यहां से प्रतिदिन करीब सात हजार यात्री सफर करते हैं। जबकि सालभर में 25 लाख यात्री इस रेलवे स्टेशन से सफर करते हैं। इससे रेलवे को हर साल करीब पांच करोड़ रुपये की आमदनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुविधाएं होती हैं मॉडर्न स्टेशन के पास
मॉडर्न रेलवे स्टेशन के पास विशेष व आधुनिक सुविधाएं होती है। लेकिन यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन को दर्जा तो दिया गया, लेकिन सुविधाएं नहीं दी। मॉडर्न ए ग्रेड स्टेशन पर ऐविलेटर, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, सीसीटीवी , प्लेटफार्म पर टॉयलेट, कैंटीन, लंबे व ऊंचे प्लेटफार्म जैसी सुविधाएं होनी चाहिए। लेकिन यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन के पास इनमें से एक भी सुविधा नहीं है।

नहीं सुविधाओं के अभाव में स्टेशन से दर्जा नहीं लिया गया है। स्टेशन के पास वहीं स्टेट्स है। लेकिन अब नए नियमों के आधार पर श्रेणी में रखा गया है। जो आमदनी व यात्रियों की संख्या के हिसाब से तय की जाती है। जिसके मुताबिक अब यमुनानगर-जगाधरी को एनएसजी-5 श्रेणी में रखा गया है।
हरि मोहन, सीनियर डीसीएम, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed