फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Modern station fails in monitoring by third eye

Yamuna Nagar News: तीसरी आंख से निगरानी में मॉर्डन स्टेशन फेल

Mon, 14 Oct 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Modern station fails in monitoring by third eye
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यमुनानगर जगाधरी स्टेशन को मॉर्डन तो बनाया दिया गया है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से यहां बंदोबस्त शून्य के बराबर है। अभी तक स्टेशन पर सीसीटीवी नहीं लग पाए हैं।
स्टेशन पर सीसीटीवी लगाने की योजना साल 2019 में शुरू हो गई थी। पांच साल से स्टकैमरे, डीवीआर सहित अन्य सामान पड़ा है, जिस पर धूल जम रही है। यह हालात तब हैं, जब तीन बार आतंकी संगठन की ओर से स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। कुछ दिन पहले भी स्टेशन पर बम होने की सूचना मिली थी। स्टेशन की सुरक्षा हाईटेक करने के लिए सीसीटीवी लगाए जाने हैं।
विज्ञापन

इस दौरान प्लेटफार्म, पैदल पुल, वेटिंग हॉल, वेटिंग रूम सहित तमाम स्थानों पर करीब 60 सीसीटीवी लगाने की योजना है। यह योजना 2019 में शुरू हुई थी और पांच साल बाद भी अधूरी है। योजना के तहत आरपीएफ थाने के एक कमरे में आधुनिक सुविधा और हाई स्पीड इंटरनेट से युक्त कंट्रोल रूम भी बनाया जाना है। कंट्रोल रूम में 52-52 इंच की दो एलईडी लगाई जाएंगी। सीसीटीवी के जरिये जीआरपी और आरपीएफ के कर्मचारी कंट्रोल रूम से ही पूरे स्टेशन की निगरानी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन को कई बार आतंकी धमकी मिल चुकी है। पिछले साल भी दिवाली पर रेलवे स्टेशन सहित थर्मल पॉवर प्लांट उड़ाने की धमकी दी गई थी। पिछले साल 26 अक्टूबर को लश्कर ए तैयबा के नाम से पत्र भेजा गया था, जिसमें दिवाली पर रेलवे स्टेशन बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। वहीं 27 अगस्त को भी रेलवे स्टेशन पर बैग में बम होने की सूचना मिली थी।

रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी लगाने के लिए अगस्त 2019 में सर्वे किया गया था। अक्टूबर में कैमरे इंस्टॉल का काम भी शुरू कर दिया गया था। लॉकडाउन के कारण काम रोकना पड़ा। दो साल तक यह काम बीच में ही लटका रहा। इसके बाद 2022 में दोबारा सर्वे किया गया था। इसके लिए रेलटेल कंपनी को टेंडर दिया गया है। पहले स्टेशन पर कुल 40 कैमरे लगाए जाने थे। दोबारा सर्वे के बाद इसका विस्तार व नवीनीकरण कर योजना का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। अब स्टेशन पर अब 40 की जगह 60 कैमरे लगाए जाने हैं।

यहां लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

रेलवे ने कैमरे लगाने के लिए रेलटेल (रेलवे टेलीकॉम) से अनुबंध किया है। स्टेशन पर 60 कैमरे लगाए जाने हैं। इस दौरान चार कैमरे रिवाल्विंग (घूमने वाले) लगाए जाएंगे। स्टेशन के तीन प्लेटफार्म हैं। एक नंबर प्लेटफार्म पर सबसे ज्यादा 22 कैमरे लगाए जाएंगे। प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर 22 से 24 कैमरे लगाने की योजना है। इसके अलावा 10 कैमरे दोनों फुट ओवर ब्रिज पर लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम आरपीएफ थाने में बनाया जाएगा। इसके लिए सर्वर, मॉनिटर, बैटरियां, एलईडी इत्यादि आ चुकी हैं। यहां पर 52-52 इंच की दो एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। कैमरों की संख्या ज्यादा होने से स्क्रीन की संख्या तीन हो सकती है।


रेलवे स्टेशन पर कैमरे लगाए जाने हैं। पहले 40 लगाए जाने थे, लेकिन अब 60 कैमरे लगाए जाएंगे। रेलवे स्टेशन पर निर्माण चल रहा है, निर्माण पूरा होने के बाद कैमरे लगाने का काम शुरू किया जाएगा। -अरुण त्रिपाठी, मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed