{"_id":"6b05e8774f30ee187c0e6c1f","slug":"modern-earthen-cups-caught-the-attention-of-customers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-166649-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मिट्टी के आधुनिक प्यालों ने खींचा ग्राहकों का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मिट्टी के आधुनिक प्यालों ने खींचा ग्राहकों का ध्यान
विज्ञापन
मेले में मिट्टी के बर्तन खरीदते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। कपालमोचन मेले में लगी प्रदर्शनी में मिट्टी के बर्तनों और खिलौनों का स्टॉल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। खासकर पंजाब से आए श्रद्धालु मिट्टी के बर्तन और अन्य सामान की काफी खरीदारी हुई। इससे मिट्टी के बर्तनों की मांग के साथ पुश्तैनी कला को भी बढ़ावा मिल रहा है।
कुरुक्षेत्र से स्टॉल लगाने पहुंचे वीर सिंह ने बताया कि मिट्टी के बर्तन बनाना उनका पुश्तैनी काम है। उनके पूर्वज पारंपरिक रूप से मिट्टी की हांडी, चाटी, दीये, गरबड़े, करवा और अहोई अष्टमी में इस्तेमाल होने वाले बर्तन बनाते थे। उन्होंने भी बचपन से अपने पूर्वजों से इस कला को सीखा। युवा होने के नाते उन्होंने इस परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और पारंपरिक बर्तनों के साथ नए प्रयोग शुरू किए।
इस बार मेले में वह चाय पीने के लिए विशेष रूप से मिट्टी के कप बनाकर लाए हैं। इनकी कीमत 400 रुपये दर्जन है। इसके अलावा मिट्टी के पानी पीने वाले गिलास, बोतल और प्लेट की भी अच्छी मांग है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि आधुनिक दौर में मिट्टी के बर्तनों की उपयोगिता फिर बढ़ रही है। लुप्त होती इस पारंपरिक कला को युवा पीढ़ी करियर के रूप में अपना सकती है। इससे रोजगार और अच्छी आमदनी के अवसर मिलने के साथ अपनी सभ्यता और संस्कृति से जुड़ाव भी बना रहेगा।