फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Modern community center to be built in Bari Majra from 2.47 crores

बाड़ी माजरा में जोहड़ के पास 2.47 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक सामुदायिक केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Modern community center to be built in Bari Majra from 2.47 crores
नगर निगम के वार्ड-12 के बाडी माजरा में जोहड़ के पास खाली पड़ी जमीन में 247 लाख से सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। सामुदायिक केंद्र की साइट का शुक्रवार को मेयर मदन चौहान ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व ठेका लेने वाली एजेंसी को सामुदायिक केंद्र का निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि हर वार्ड में आधुनिक सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। वार्ड-12 में बाड़ी माजरा के जोहड़ के पास जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामुदायिक केंद्र में पार्षद रूम, गेस्ट रूम, ड्रेसिंग रूम, केयर टेकर रूम, रसोई, महिला व पुरुषों के अलग अलग शौचालयों की व्यवस्था होगी। वहीं पार्षद रूम में वार्ड का पार्षद क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुन सकेंगे। सामुदायिक केंद्र की देखभाल करने वाले केयरटेकर के लिए अलग से कमरा बनाया जाएगा। कुछ माह पहले इसका टेंडर व वर्क ऑर्डर हो गया था। जल्द ही निर्माण शुरू कर यहां आधुनिक भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed