फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Mock drill started as soon as the siren sounded, preparation was tested

Yamuna Nagar News: सायरन बजते ही शुरू हुई मॉकड्रिल, परखीं तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mock drill started as soon as the siren sounded, preparation was tested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भविष्य में यदि किसी देश से युद्ध होता है तो उससे निपटने के लिए कितनी तैयारी है, इसे परखने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन की तरफ से ऑपरेशन शील्ड नामक एक प्रमुख राज्यव्यापी नागरिक सुरक्षा अभ्यास आयोजित किया गया। इस मॉक ड्रिल का आयोजन अनाज मंडी जगाधरी व ओरिएंटल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रियल एरिया में किया गया।
सारे कार्यक्रम की पहले से प्लानिंग थी इसलिए प्रशासन की नजरों में यह मॉक ड्रिल पूरी तरह से सफल रही। सही मायने में देखें तो मॉकड्रिल में शामिल किसी भी अधिकारी या टीम पर इसे लेकर गंभीरता नहीं थी। आपदा के वक्त जिनका काम लोगों की जान बचाना होता है वह मोबाइल से फोटो खींचते व वीडियो बनाते दिखे।
विज्ञापन

इसी तरह घायलों को एंबुलेंस में ले जाते वक्त भी सब हौचपौच दिखाई दिया। इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के पास रात आठ बजे से 8:15 बजे तक 15 मिनट का नियंत्रित ब्लैक आउट रखा गया। परंतु ब्लैक आउट भी बेसअर दिखा। लोगों ने अपनी दुकानों, घरों की लाइटें बंद नहीं की। इतना ही नहीं कॉलोनियों, सड़कों, पार्कों में लगी सरकारी स्ट्रीट लाइटें चमचमाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली मॉकड्रिल में बहुत सी कमियां थी जो इस बार भी पूरी नहीं हो सकी। अंदर घायलों को निकालने के लिए जो एनसीसी कैडेट, स्वयं सेवक या अन्य कर्मचारी लगाए गए थे वह गंभीर न होकर मुस्कुरा रहे थे। एंबुलेंस में किसी घायल को किस तरह से लेटाना या बिठाना है इसका भी अभाव देखा गया
। एडीसी नवीन आहूजा के नेतृत्व में जिला में योजनाबद्ध तरीके से नागरिक सुरक्षा अभ्यास किया गया। जिसमें आपदा की स्थिति में हुई जान माल की रक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई। नगराधीश पीयूष गुप्ता ने बताया कि मॉक ड्रिल में सांय पांच बजे सायरन के साथ चिह्नित स्थानों पर अभ्यास शुरू हुआ।

ओरिएंटल इंजीनियरिंग में जहां कहीं भी आपदा की स्थिति के दौरान लोग फंस गए थे, उन्हें सुरक्षित तरीके से फायर ब्रिगेड कर्मियों व आपदा मित्रों द्वारा नीचे उतारा गया और इलाज के लिए निकटवर्ती अस्पताल में पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि लोगों में जागरूकता लाने के लिए कंट्रोल रूम सचिवालय में बनाया गया था, जिसमें कंट्रोल रूम नंबर 01732-237801 बारे में जानकारी आमजन को दी गई थी। मॉक ड्रिल के दौरान उक्त कंट्रोल रूम में आई सूचना के आधार पर पूरा अभ्यास किया गया। ज्योति होटल में अस्थायी अस्पताल बनाया गया था। इस दौरान अंडर ट्रेनिंग आईएएस सुमन यादव, सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह, सचिव रेडक्रॉस रणधीर सिंह, डीएमसी दिनेश मलिक, सिविल डिफेंस के कंपनी कमांडर अमरजीत सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण सिंगला सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed