{"_id":"6983bf6dc687c6b6490d9c74","slug":"mla-reached-dairy-complex-drains-found-clogged-with-cow-dung-and-dirty-water-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150892-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विधायक पहुंचे डेयरी कॉप्लेक्स, गोबर व गंदे पानी से जाम मिली नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विधायक पहुंचे डेयरी कॉप्लेक्स, गोबर व गंदे पानी से जाम मिली नालियां
Thu, 05 Feb 2026 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 05 Feb 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
दड़वा डेयरी कॉप्लेक्स का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश देते विधायक घनश्याम दास अरोड़ा। प्रव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा बुधवार को नगर निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए दड़वा डेयरी कॉप्लेक्स पहुंचे। यहां पर उन्होंने गोबर और गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी, सड़कों पर जमा गोबर और नालियों से बाहर बहता गंदा पानी देखकर नाराजगी जताई और तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दड़वा डेयरी कॉप्लेक्स की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और नालियों में जमा गोबर व कचरे को तुरंत हटाया जाए। डेयरी कॉप्लेक्स में बड़ी संख्या में पशुपालक कार्यरत हैं, ऐसे में यहां साफ-सफाई और जल निकासी की सुचारु व्यवस्था बेहद जरूरी है। घनश्याम दास अरोड़ा ने सभी नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोबर के कारण नालियां बार-बार ब्लॉक हो जाती हैं, जिससे जलभराव की स्थिति बनती है। गंदा पानी सड़कों पर फैलने से न केवल आवाजाही में दिक्कत होती है, बल्कि संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने पशुपालकों से भी सीधे बातचीत की और उन्हें सख्त हिदायत दी कि वे गोबर और अन्य अपशिष्ट नालियों में न बहाएं। गोबर को निर्धारित स्थान पर ही एकत्र किया जाए और नगर निगम की ओर से तय व्यवस्था के अनुसार उसका निस्तारण किया जाए। स्वच्छता बनाए रखना केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पशुपालकों को भी इसमें सहयोग करना होगा।
विधायक ने नगर निगम अधिकारियों को डेयरी कॉप्लेक्स में नियमित निरीक्षण प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। धीरज कुमार ने विधायक को आश्वस्त किया कि दड़वा डेयरी कॉप्लेक्स में सफाई और जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए तुरंत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जल्द ही नालियों की मशीनों से सफाई कराई जाएगी और जहां पानी की निकासी बाधित है, वहां वैकल्पिक प्रबंध किए जाएंगे। मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह ने बताया कि परिसर में प्रतिदिन सफाई की जा रही है, लेकिन नालियों में सीधे गोबर बहाने से जलभराव की समस्या बार-बार उत्पन्न हो रही है। निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।