फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   MLA ji... why is there no electricity at your place

Yamuna Nagar News: विधायकजी...आपके यहां बिजली क्यों नहीं जाती

Fri, 13 Jun 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
MLA ji... why is there no electricity at your place
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिजली के अघोषित कटों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शहर के आजाद नगर निवासी बुधवार रात दो बजे मॉडल टाउन में भाजपा से यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के आवास के सामने पहुंचकर धरना देने लगे। इस पर विधायक अपने घर की बाॅलकनी से बाहर आए। लोगों ने उनसे पूछा कि, विधायकजी आपके मॉडल टाउन की बिजली क्यों नहीं जाती। क्या बाकी जगहों पर लोग नहीं रहते।
हर बार हमारे ही एरिया की लाइट क्यों जाती। आपका जवाब चाहिए। किसी लाइनमैन का नंबर नहीं मिलता। कोई फोन नहीं उठाता। कोई ड्यूटी पर नहीं है। हम गर्मी से मर रहे हैं। घर पर हमारे बच्चे परेशान हैं। हमें भी काम पर जाना है, लेकिन हमें यहां पर सड़कों पर खड़े होना पड़ रहा है। क्या आप हमारे साथ गर्मी में सड़क पर खड़े हो सकते हैं। हमें सुबह सात बजे काम पर जाना है, लेकिन हम यहां रात को दो बजे सड़क पर जाग रहे हैं। लोगों ने एक के बाद एक कई सवाल विधायक से पूछे। वहीं विधायक अपने मोबाइल से बिजली निगम के अधिकारियों को फोन भी करते रहे। विधायक के आश्वासन के बाद लोग घर लौट गए।
विज्ञापन

सुबह होते ही विधायक अरोड़ा ने बिजली निगम के एसई, यमुनानगर व जगाधरी के एक्सईएन के साथ रिपेयरिंग का काम देखने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों को अपने कार्यालय में तलब कर लिया। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि रात को डेढ़-दो बजे लोग मेरे घर के आगे धरना दे रहे हैं। मैं मान रहा हूं कि गर्मी ज्यादा होने से लोड बहुत ज्यादा है। उन्होंने 24 घंटे में बिजली की समस्या को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed